उग्रवादी हिंसा में मारे गये अशोक की पत्नी को मिलेगी नौकरी

Published at :10 May 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादी हिंसा में मारे गये अशोक की पत्नी को मिलेगी नौकरी

गुमला : झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने उग्रवादी हिंसा में मारे गये अशोक महतो की पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह के अंदर तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी देने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि अशोक महतो की उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी. पति की हत्या के बाद […]

विज्ञापन

गुमला : झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने उग्रवादी हिंसा में मारे गये अशोक महतो की पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह के अंदर तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी देने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि अशोक महतो की उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी.

पति की हत्या के बाद शीला ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर जिला प्रशासन को आवेदन दिया. जिला प्रशासन ने शीला के आवेदन को स्वीकृति के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार को भेजा. इस पर विभाग के उपसचिव ने शीला की शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक सर्टिफिकेट) के आधार पर 10 मई 2016 को चतुर्थ वर्ग के पद पर स्वीकृति प्रदान की. इसके बाद शीला ने उत्तर प्रदेश के राज्य मुक्त विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (12वीं) के उत्तीर्ण प्रमाण पत्र के सर्टिफिकेट के साथ दोबारा आवेदन देते हुए तृतीय पद पर नौकरी की मांग की. शीला के इस आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

इस पर शीला ने मुख्यमंत्री जनसंवाद का सहारा लेते हुए सीधे सीएम से तृतीय पद पर नौकरी दिलाने की गुहार लगायी. मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला पहुंचने के बाद मंगलवार को प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जिले के मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी विजय वर्मा को शीला को तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी देने का निर्देश दिया.

कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने के बाद फरियादी मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत सीधे सीएम से गुहार लगाते हैं. जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है. वीडियो कॉन्फ्रेंस में नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ विजय वर्मा, एसी आलोक शिकारी कच्छप, डीएसपी इंद्रमिण चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola