माइंस बंद करने की चेतावनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

भाकपा माओवादी ने बंद करने की चेतावनी दी है घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के विमरला बॉक्साइट माइंस को भाकपा माओवादी ने बंद करने की धमकी दी है. माइंस बंद नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. ट्रक मालिक, चालक व ऑपरेटर से विमरला माइंस क्षेत्र से बॉक्साइट ढुलाई बंद करने की अपील […]
विज्ञापन
भाकपा माओवादी ने बंद करने की चेतावनी दी है
घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के विमरला बॉक्साइट माइंस को भाकपा माओवादी ने बंद करने की धमकी दी है. माइंस बंद नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. ट्रक मालिक, चालक व ऑपरेटर से विमरला माइंस क्षेत्र से बॉक्साइट ढुलाई बंद करने की अपील की है. माओवादियों ने यह फरमान पोस्टर साट कर जारी किया है.
रविवार की रात को माओवादियों ने कई स्थानों पर पोस्टर साटा है, जिसमें माओवादियों ने कहा है कि विमरला माइंस क्षेत्र में कंपनी के अधिकारी जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायें.
अगर सुविधा उपलब्ध नहीं करा सकते, तो माइंस बंद कर दें. जब तक बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होता है, तब तक विमरला क्षेत्र में बॉक्साइट का उत्खनन व परिवहन कार्य बंद रहेगा.
सीआरपीएफ ने पोस्टर बरामद की
पोस्टर साटे जाने की सूचना पर पुलिस हरकत में आयी. आदर सीआरपीएफ कैंप के जवान विमरला पहुंच कर पोस्टर बरामद किया. सुबह को ही सभी पोस्टर बरामद किया गया. उस इलाके में पुलिस ने छापामारी अभियान भी चलाया.
असामाजिक तत्वों ने पोस्टर साटा है : थानेदार
घाघरा. विमरला माइंस क्षेत्र में भाकपा माओवादियों द्वारा साटे गये पोस्टर के संबंध में थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने कहा कि पोस्टरबाजी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है. पोस्टर कंप्यूटर द्वारा प्रिंट कर निकाला गया है. इसके पीछे किसी स्थानीय कंप्यूटर सेंटर का भी सहयोग है. पुलिस इसका पता कर रही है. पोस्टरबाजी करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा.
सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
विमरला माइंस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी गांव में चिकित्सा, पेयजल, सिंचाई एवं शिक्षा आदि की समुचित व्यवस्था करने की अपील की गयी है. जहां सड़क नहीं है, वहां सड़क बनवाने व जल संकट की समस्या को दूर करने के लिए कहा है. जमीन के मालिक को उचित मुआवजा एवं परिवार के हर सदस्य को स्थायी नौकरी देने की भी मांग की है.
इन जगहों पर साटे गये हैं पोस्टर
माओवादियों ने मुख्य चौक, विमरला मोड़, मलगो बगीचा टोली, हाइवे स्थित बिजली पोल व आदर टंगराटोली स्थित पोल पर पोस्टर चिपकाया है. यहां तक कि विमरला माइंस के बोर्ड पर भी पोस्टर साटा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




