पालकोट में चार युवक हिरासत में, कार जब्त

Published at :09 May 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
पालकोट में चार युवक हिरासत में, कार जब्त

पालकोट : पालकोट मुख्य चौक के समीप पुलिस ने सोमवार को एक कार को जब्त कर उसमें सवार चार युवकों को हिरासत में लिया है. समाचार लिखे जाने तक चारों युवकों से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस युवकों को हिरासत में लिये जाने के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार […]

विज्ञापन
पालकोट : पालकोट मुख्य चौक के समीप पुलिस ने सोमवार को एक कार को जब्त कर उसमें सवार चार युवकों को हिरासत में लिया है. समाचार लिखे जाने तक चारों युवकों से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस युवकों को हिरासत में लिये जाने के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. बताया जा रहा है कि रांची जिला के जगन्नाथपुर के सूरज, सौरभ, अविनाश व विशाल अपने रिश्तेदार की शादी में सेमरा गांव आये हुए थे.
शादी समारोह में भाग लेने के बाद सभी लोग पालकोट बाजार इंडिगा कार से घूमने निकले थे. उस समय हल्की बारिश हो रही थी, तभी पालकोट थाना पुलिस बीच सड़क पर खड़ा हो गयी. पहले कार को रुकवाया. इसके बाद चारों तरफ से गाड़ी को घेर लिया, फिर कार समेत चारों युवकों को थाना ले गयी. जिस समय पुलिस गाड़ी रुकवा रही थी, आसपास काफी लोग थे. सभी लोग अचंभित होकर पुलिस की कार्रवाई को देख रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola