गिरोह का सुप्रीमो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस ने लंकेश्वर पांडेय गिरोह के सुप्रीमो धर्मराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह सिसई थाना क्षेत्र के दिकदोन गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक पिस्तौल, गोली, दो मोबाइल व दो सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. धर्मराज ने लंकेश्वर पांडेय के नाम पर गुमला व रांची में […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला पुलिस ने लंकेश्वर पांडेय गिरोह के सुप्रीमो धर्मराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह सिसई थाना क्षेत्र के दिकदोन गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक पिस्तौल, गोली, दो मोबाइल व दो सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. धर्मराज ने लंकेश्वर पांडेय के नाम पर गुमला व रांची में आतंक मचा रखा था. कई बड़े व्यापारी व ठेकेदार से फोन कर लेवी की मांग की थी.
गुमला पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर पकड़ा है. इस आशय की जानकारी गुमला एसपी चंदन कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि धर्मराज के ऊपर गुमला, बिशुनपुर, सिसई व कोतवाली रांची थाना में कई अापराधिक मामले दर्ज हैं. वह पहले भी जेल जा चुका है. उसने लंकेश्वर पांडेय के नाम से गिरोह बनाया था. गिरोह के चार सदस्यों को रांची पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन लंकेश्वर पांडेय गिरोह का सुप्रीमो धर्मराज फरार था. पुलिस ने उसे गुमला थाना क्षेत्र के खोरा कुसुम मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




