विद्यार्थियों को तराशते हैं गुरु : सिस्टर ललिता

Published at :07 May 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों को तराशते हैं गुरु : सिस्टर ललिता

विद्यार्थियों के बीच झांकी चित्रांकन, कविता व निबंध प्रतियोगिता भी हुई गुमला : संत अन्ना मध्य उच्च विद्यालय दाउदनगर गुमला में शनिवार को शपथ ग्रहण सह नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर ललिता टोप्पो ने किया. इस अवसर पर मंत्रिमंडल के नये सदस्य कमलेश टेटे, श्वेता […]

विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीच झांकी चित्रांकन, कविता व निबंध प्रतियोगिता भी हुई

गुमला : संत अन्ना मध्य उच्च विद्यालय दाउदनगर गुमला में शनिवार को शपथ ग्रहण सह नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर ललिता टोप्पो ने किया.

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के नये सदस्य कमलेश टेटे, श्वेता बेक, संदीप उरांव, कुसुम एक्का, नीलम उरांव, विजय तिर्की, मनीषा बा, एडमोन मिंज, संध्या उरांव, सूरज उरांव, सुनीता बेक, संदीप बाघवार, सरिता उरांव, राजेंद्र उरांव, जसमन खाखा व दिव्या खाखा को उनके कर्तव्य व दायित्व की जानकारी देते हुए शपथ दिलायी गयी. वहीं विद्यार्थियों के बीच झांकी, चित्रांकन, कविता व निबंध प्रतियोगिता भी हुई. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नीलम उरांव, अविनाश लकड़ा, संदीप उरांव, सरिता उरांव, संगीता इंदवार, प्रवीण इंदवार, कंचन कुजूर, असीमा लकड़ा, विजय तिग्गा, सोशन समिता एक्का, सुप्रिया एक्का, अलफा ओमेगा कुजूर, विनीत टोप्पो, हीरा तिर्की, बरतीला तिर्की, रेवती कुमारी, करुणा कुजूर, निराली कुमारी, माधुरी टोप्पो, मनीषा लकड़ा, नमिशा बेक, अंतरा कुमारी, प्रदीप तिर्की, अनमोल काजल तिर्की, विपुल विक्रम बाड़ा, एरिका टोप्पो, अंकित तिर्की, जॉन केरकेट्टा, अविनाश उरांव व बसंती टेटे को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्या सिस्टर ललिता ने पुरस्कारों का वितरण किया.

उन्होंने कहा कि विद्यालय एक मंदिर और गुरु भगवान के समान हैं. जहां गुरु विद्यार्थियों के गुणों, क्षमताओं और ज्ञान को पहचानने व विकसित करने में अहम भूमिका अदा करते हैं. विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने की जरूरत है. मंच का संचालन शिक्षिका निशिता टुटी ने किया. मौके पर सिस्टर स्टेला, सिस्टर रोशनी, ज्योति अंजना, गुलाबी, एलिस, सुशीला, अनिमा, रजनी, पौली, संजय, महेश, राकेश अनूप सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola