बूथों को गोद लें कार्यकर्ता : सरोज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. नगर भवन में भाजपा जिला कार्यसमिति गुमला की बैठक गुमला : भाजपा जिला कार्यसमिति गुमला की बैठक शुक्रवार को नगर भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने किया. उन्होंने कहा कि भाजपा भारत देश का पहला ऐसा राजनीतिक दल है, […]
विज्ञापन
आयोजन. नगर भवन में भाजपा जिला कार्यसमिति गुमला की बैठक
गुमला : भाजपा जिला कार्यसमिति गुमला की बैठक शुक्रवार को नगर भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने किया. उन्होंने कहा कि भाजपा भारत देश का पहला ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें एकात्म मानववाद का पाठ पढ़ाया जाता है. कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि हर बूथ को मजबूत कर समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास कर देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें.
श्री पांडेय ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. सांगठनिक रूप से जिले में 964 बूथ में कमेटी का विस्तार कर जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ गोद लेने का निर्देश दिया.
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने भारत माता की सेवा करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए 1000 पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा.
विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि राष्ट्रीय सांगठनिक योजना के तहत अंजनी माता के पवित्र स्थल पर राष्ट्रीय महामंत्री का आगमन हुआ है. हम सभी को मिल कर संगठन को ऊंचाई पर ले जाना है.
धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने दिया. मौके पर प्रदेशमंत्री सुबोध सिंह गुडडू, मुनेश्वर साहू, अवधेश प्रताप शाहदेव, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष शैल मिश्र, सुबोध कुमार लाल, गायत्री देवी, विनय कुमार लाल, ओम प्रकाश गोयल, दामोदर कसेरा, सुरेश सिंह, अरविंद मिश्र, विद्या मिश्र, अनिल गुप्ता, मिशिर कुजूर, अमरमनी उरांव, शिवदयाल गोप, अब्दुल बारी खान, अनिल गुप्ता, निरंजन सिंह, जगमोहन नायक, सावित्री मेहता, गजाधर सिंह, संजय साहू, कौशलेंद्र जमुआर, संजय वर्मा, संतोष सिंह, कंचन लाल, जाैली विश्वकर्मा, संजीव गुप्ता, अनूपचंद्र अधिकारी, डीएन सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, नीरज शर्मा, चितरंजन मिश्र, शशिकांत शर्मा, जगनरायण सिंह, रामअवध साहू, रामनंदन साहू, श्याम किशोर पाठक, मुरली सिंह, महावीर यादव, रवि साहू, सुमित केसरी, कृष्णा उरांव, रामप्रसाद साहू, उत्तम साहू, जगत ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वाल, हफिद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, ईश्वर महतो, शकुंतला उरांव, देवदत भारती, हेमा गुप्ता, कुमकुम मिश्र, हरि सिंह, मो शमीम खान, निर्मला सिन्हा, निर्मल कुमार सिंह, इंद्रदेव साहू, सुधीर नंद, संजय नायक, अनिल उरांव व संजय साहू सहित 17 मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




