सौर ऊर्जा प्लांट से झलियाबांध और भिंजपुर में आया बदलाव

Published at :29 Apr 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
सौर ऊर्जा प्लांट से झलियाबांध और भिंजपुर में आया बदलाव

रायडीह(गुमला) : रायडीह प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र झलियाबांध व भिंजपुर गांव में शुक्रवार को पंचायती राज सचिव वंदना डाडेल पहुंची. सचिव ने झलियाबांध व भिंजपुर गांव में लगे सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने महिलाओं से सौर ऊर्जा प्लांट के रखरखाव व संचालन की जानकारी ली. गांव की महिला उर्मिला देवी ने […]

विज्ञापन
रायडीह(गुमला) : रायडीह प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र झलियाबांध व भिंजपुर गांव में शुक्रवार को पंचायती राज सचिव वंदना डाडेल पहुंची. सचिव ने झलियाबांध व भिंजपुर गांव में लगे सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने महिलाओं से सौर ऊर्जा प्लांट के रखरखाव व संचालन की जानकारी ली. गांव की महिला उर्मिला देवी ने बताया कि प्लांट हमें ग्राम ऊर्जा संस्थान के सहयोग से मिला है.
इससे पहले हम कुछ महिला-पुरुष सौर ऊर्जा प्लांट की जानकारी लेने के लिए महाराष्ट्र गये थे. वहां से आकर ग्रामीणों को प्रेरित कर प्लांट की स्थापना करायी गयी. इस क्षेत्र में चार गांवों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है, जिसमें भिंजपुर में 19 केवीए, झलियाबांध, बेंदवाकोना व करंजपुर में नौ-नौ केवीए का प्लांट स्थापित किया गया है.
इस प्लांट को लगाने में 1.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सचिव ने कहा कि इस गांव की तर्ज पर झारखंड के दूसरे गांव में भी प्लांट की स्थापना की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह दुर्गम क्षेत्र है. यहां अभी तक बिजली नहीं पहुंच पायी है.
सौर ऊर्जा से यहां काफी बदलाव हुआ है. उन्होंने महिलाओं से दूसरे गांव की महिलाओं को प्रेरित कर बदलाव लाने की अपील की. मौके पर डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, रिचा चौधरी, अजीत सिंह, बिंजू अब्राहम, धनवीर लकड़ा, शिशिर कुमार, राजेश सिंह, सीताराम सिंह, दृगपाल सिंह, रोशन कुमार, सरस्वती देवी व गीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola