नियम न बनायें, उसका पालन करें

Published at :28 Apr 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
नियम न बनायें, उसका पालन करें

एसएस बालिका हाई स्कूल में टेस्ट परीक्षा लेकर नामांकन करने से इनकार गुमला : सर, क्या सरकारी स्कूल में भी टेस्ट परीक्षा होती है? यह सवाल राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गुमला की छात्रा संतोषी कुमारी व राजेंद्र अभ्यास विद्यालय की छात्रा ऋतिका कुमारी ने गुरुवार को उपायुक्त श्रवण साय से किया. दोनों लड़िकयां अपने-अपने विद्यालयों […]

विज्ञापन
एसएस बालिका हाई स्कूल में टेस्ट परीक्षा लेकर नामांकन करने से इनकार
गुमला : सर, क्या सरकारी स्कूल में भी टेस्ट परीक्षा होती है? यह सवाल राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गुमला की छात्रा संतोषी कुमारी व राजेंद्र अभ्यास विद्यालय की छात्रा ऋतिका कुमारी ने गुरुवार को उपायुक्त श्रवण साय से किया. दोनों लड़िकयां अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा सातवीं की छात्रा है.
दोनों करमटोली की रहने वाली है, जो अपना नामांकन एसएस बालिका हाई स्कूल में कराने की मांग को लेकर उपायुक्त के पास पहुंची थी. जहां छात्राओं द्वारा अचानक से उपायुक्त से इस प्रकार का सवाल किये जाने पर उपायुक्त हतप्रभ हो उठे और छात्राओं से इस प्रकार का सवाल किये जाने का कारण पूछा. इस पर छात्राओं ने बताया कि वे लोग कक्षा आठवीं में नामांकन कराने के लिए एसएस बालिका हाई स्कूल में गयी थी, जहां नामांकन फाॅर्म भरने के साथ टेस्ट परीक्षा भी लिखने को कहा गया. लेकिन टेस्ट परीक्षा लिखने के बाद नंबर कम है कह कर नामांकन नहीं लिया जा रहा है. छात्राओं ने बताया कि उन लोगों के अलावा दर्जन भर और छात्राओं ने टेस्ट परीक्षा लिखी है, लेकिन नामांकन नहीं हो रहा है.
मामले की जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने मोबाइल पर संपर्क कर डीइओ, डीएसइ और एसएस बालिका हाई स्कूल की प्रभारी प्राचार्या को अपने कार्यालय बुलाया. उपायुक्त ने प्रभारी प्राचार्या को छात्राओं का नामांकन लेने का निर्देश देते हुए फटकार लगायी. साथ ही कहा कि अपना नियम नहीं बनायें. विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत पोषक क्षेत्र के विद्यार्थियों का नामांकन स्कूल में लेना है. पहले से जो नियम बना है. उसका पालन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola