सड़क हादसे में पोस्ट मास्टर की मौत

भरनो : नेशनल हाइवे 43 डुंबो के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अरंगी घाघरा निवासी पोस्ट मास्टर बंधना उरांव (50 ) की मौत हो गयी, जबकि बेलागढ़ा निवासी रामचंद्र भगत घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, डुंबो के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसी क्रम में एक ट्रक […]
भरनो : नेशनल हाइवे 43 डुंबो के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अरंगी घाघरा निवासी पोस्ट मास्टर बंधना उरांव (50 ) की मौत हो गयी, जबकि बेलागढ़ा निवासी रामचंद्र भगत घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, डुंबो के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
इसी क्रम में एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे पोस्टमास्टर की मौके पर ही मौत हो गयी. पोस्टमास्टर बंधना उरांव बाइक से प्रखंड के रोजगार सेवक शिवदेव लोहरा से मिलने आये थे. घर लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हुए. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. पुलिस घटनास्थल से पोस्टमास्टर का शव बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




