महुआ चुनने के दौरान लगी लू, मौत

जारी(गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सीप्रियन कुजूर (56) की लू लगने से मौत हो गयी. वह कड़ी धूप में पेड़ के नीचे महुआ चुन रहा था. डॉक्टर ने बताया कि लू लगने से सीप्रियन की मौत हुई है. इस संबंध में बेटी प्रमिला कुजूर ने बताया कि उसके पिता […]
जारी(गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सीप्रियन कुजूर (56) की लू लगने से मौत हो गयी. वह कड़ी धूप में पेड़ के नीचे महुआ चुन रहा था. डॉक्टर ने बताया कि लू लगने से सीप्रियन की मौत हुई है. इस संबंध में बेटी प्रमिला कुजूर ने बताया कि उसके पिता सीप्रियन सोमवार को बीरकेरा गांव आये हुए थे. वहां वह धूप में ही महुआ चुनने चले गये. अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. उन्हें बरवाडीह गांव वापस लाया जा रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला स्थित अस्पताल ले गये, जहां उनकी मौत हुई. ज्ञात हो कि तीन दिन पहले भरनो प्रखंड के बॉबी मुंडा की मां की भी लू लगने से मौत हो गयी थी. तीन दिन में लू लगने से यह दूसरी मौत है. 25 अप्रैल को गुमला का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




