नहीं मिली नौकरी, तो आत्मदाह का प्रयास

Published at :26 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिली नौकरी, तो आत्मदाह का प्रयास

बसिया (गुमला) : 20 साल पहले जिसके पिता की दान की गयी चार एकड़ जमीन पर रेफरल अस्पताल बना है, उसी के पुत्र को आश्वासन मिलने के बाद भी अस्पताल में नौकरी नहीं मिली. इससे नाराज फेकू राम ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में अपने शरीर पर तेल उड़ेल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. […]

विज्ञापन
बसिया (गुमला) : 20 साल पहले जिसके पिता की दान की गयी चार एकड़ जमीन पर रेफरल अस्पताल बना है, उसी के पुत्र को आश्वासन मिलने के बाद भी अस्पताल में नौकरी नहीं मिली. इससे नाराज फेकू राम ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में अपने शरीर पर तेल उड़ेल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे आत्मदाह करने से रोका. एसडीओ अमर कुमार के आश्वासन पर फेकू मान गया.
एसडीओ ने कहा कि फेकू को दैनिक मानदेय पर नौकरी दी जायेगी. फेकू ने बताया कि 20 साल पहले उसके पिता ने बसिया रेफरल अस्पताल के लिए चार एकड़ जमीन दान दी थी. पिता को आश्वासन दिया गया था कि जमीन दान के बदले परिवार के किसी एक सदस्य को अस्पताल में नौकरी देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola