नौकरी नहीं मिली तो इस शख्स ने मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेल आत्महत्या की कोशिश की

Updated at : 25 Apr 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी नहीं मिली तो इस शख्स ने मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेल आत्महत्या की कोशिश की

गुमला : बसिया रेफरल अस्पताल में नौकरी नहीं लगी, तो फेकू राम मंगलवार कोमिट्टी तेल लेकर अस्पताल पहुंच गया और अपने शरीर पर तेल डालकर आत्महत्या की प्रयास किया. पुलिस ने फेकू को बचाया, नहीं तो उसकी मौत हो जाती. फेकू ने बताया कि 20 साल पहले उसके पिता फिरू राम ने बसिया रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

गुमला : बसिया रेफरल अस्पताल में नौकरी नहीं लगी, तो फेकू राम मंगलवार कोमिट्टी तेल लेकर अस्पताल पहुंच गया और अपने शरीर पर तेल डालकर आत्महत्या की प्रयास किया. पुलिस ने फेकू को बचाया, नहीं तो उसकी मौत हो जाती. फेकू ने बताया कि 20 साल पहले उसके पिता फिरू राम ने बसिया रेफरल अस्पताल के लिए चार एकड़ जमीन दान दी थी. उस समय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जमीन दान के बदले परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देंगे, लेकिन बीस साल हो गया अभी तक नौकरी नहीं मिली है.

फेकू ने पहले ही कहा था कि अगर नौकरी नहीं मिलेगी तो आत्महत्या कर लेंगे. प्रशासन ने उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो फेकू आत्महत्या करने पहुंच गया. अभी फेकू के साथ एसडीओ अमर कुमार वार्ता कर रहे हैं. एसडीओ ने कहा कि फेकू को दैनिक मानदेय पर नौकरी दी जाएगी.

डॉन अखिलेश सिंह के लिए राजश्री करती थी लाइजिनिंग का काम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola