हाथी के डर से स्कूलों में शरण लिये ग्रामीण

चैनपुर/गुमला : चैनपुर व गुमला प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. रविवार की रात चैनपुर होते हुए दो हाथी गुमला प्रखंड के पतगच्छा गांव में घुस गये. यहां दो घरों को ध्वस्त करने के बाद घर में रखी फसल को बरबाद कर दिया. वहीं खेत में लगी फसल को रौंद दिया. जानकारी के अनुसार, […]
चैनपुर/गुमला : चैनपुर व गुमला प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. रविवार की रात चैनपुर होते हुए दो हाथी गुमला प्रखंड के पतगच्छा गांव में घुस गये. यहां दो घरों को ध्वस्त करने के बाद घर में रखी फसल को बरबाद कर दिया. वहीं खेत में लगी फसल को रौंद दिया. जानकारी के अनुसार, शिवनारायण उरांव के परिवार के सदस्य आंगन में सोये हुए थे. रात को दो हाथी उसके घर के पास पहुंच गये.
घर के पीछे के हिस्से को नुकसान पहुंचाया और घर में रखा अनाज खा गये. इसके बाद धरमा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी के गांव में घुसने के बाद कई परिवार के लोग पक्के मकानों में आश्रय लिये हुए हैं. कुछ लोग स्कूल भवन में रात भर छिप कर रहे. कुछ लोगों ने मशाल जला कर हाथी को भगाया. हालांकि अभी भी हाथी चैनपुर व गुमला के सीमावर्ती गांव में हैं. इधर, चैनपुर प्रखंड के कुटमा व सकसरी गांव में रविवार की रात को हाथी ने जम कर उत्पात मचाया है. एक ग्रामीण को भी कुचल कर कर मारने की सूचना है, लेकिन नक्सल इलाका होने के कारण प्रशासन को जानकारी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




