नशापान से दूर रहें युवा, महिलाएं स्वावलंबी बनें

Published at :24 Apr 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
नशापान से दूर रहें युवा, महिलाएं स्वावलंबी बनें

वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया का 138वीं शहादत दिवस मनाया गया गुमला : गुमला प्रखंड के ढिढ़ौली गांव में रविवार को वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की 138वीं शहादत दिवस मनायी गयी. मुख्य अतिथि आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवराम कच्छप व युवा समाजसेवी भोला चौधरी थे. कार्यक्रम का शुभारंभ स्माकर पर […]

विज्ञापन
वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया का 138वीं शहादत दिवस मनाया गया
गुमला : गुमला प्रखंड के ढिढ़ौली गांव में रविवार को वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की 138वीं शहादत दिवस मनायी गयी.
मुख्य अतिथि आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवराम कच्छप व युवा समाजसेवी भोला चौधरी थे. कार्यक्रम का शुभारंभ स्माकर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. मौके पर आसपास के कई गांवों से खोड़हा दल पहुंचे थे, जिन्होंने नाच-गान प्रस्तुत किया. भोला चौधरी ने कहा कि तेलंगा खड़िया ने जमींदारों के खिलाफ लड़ाई लड़ हमें जीने का अधिकार दिया है. हम उनसे प्रेरणा लें और समाज को मजबूत करने का काम करें. उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहने व महिलाओं से खुद का रोजगार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज भी खड़िया जाति के लोग अपने आपको तेलंगा के वंशज मानते हैं और तेलंगा को ईश्वर की तरह पूजते हैं. लेकिन सरकार की ओर से शहीद को अभी तक जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिला है.
इतिहास की पुस्तकों में जरूर दो-तीन पंक्तियों में शहीद का नाम जुड़ा हुआ है. लेकिन आज भी वीर शहीद तेलंगा गुमनाम हैं. सरकारी स्तर पर शहीद की एक भी प्रतिमा स्थापित नहीं है.
आज भी गुमला जिले के खड़िया समुदाय के लोग अपने ईश्वर तुल्य शहीद तेलंगा खड़िया के नाम से एक भव्य छात्रावास व प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं. शिवराम कच्छप ने कहा कि अंग्रेजों के जुल्मों सितम व जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करनेवाले वीर शहीद तेलंगा खड़िया आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन ऐसे महान नायक की कुरबानी की गाथा आज भी गुमला जिले के लोगों की जुबान पर है. तेलंगा खड़िया बचपन से ही हिम्मत वाले थे. हम भी उनकी तरह हिम्मत वाले बनें और अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए एकजुट हों. तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ कर अपनी एक अलग पहचान बनायी है. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर राजेश खड़िया, सुशीला सोरेंग, विष्णु तिर्की, विदेश तिर्की, संतोष कुल्लू, मनोज साहू, विजय खड़िया, बिरसा बिलुंग, कामाख्या नारायण, अजीता टेटे, सनियरो देवी, कौशल्या देवी, बलदेव खड़िया, सोमा खड़िया सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola