प्राक्कलन के अनुसार करें कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

मीटर लगाने के नाम पर पैसा वसूलनेवालों पर कार्रवाई का निर्देश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी आदि की समस्याओं को ग्रामीणों ने रखा बड़गड़ : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को टेहरी पंचायत के सुदूर गांव कुल्ही में जनता दरबार लगाया गया़ जनता दरबार उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में लगाया गया़ इस […]
विज्ञापन
मीटर लगाने के नाम पर पैसा वसूलनेवालों पर कार्रवाई का निर्देश
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी आदि की समस्याओं को ग्रामीणों ने रखा
बड़गड़ : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को टेहरी पंचायत के सुदूर गांव कुल्ही में जनता दरबार लगाया गया़ जनता दरबार उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में लगाया गया़ इस दौरान उपायुक्त सुदूर इलाके में बसे ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुईं. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे़ इस स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा निष्पादन किया जा रहा था़ जिले के अंतिम छोर पर अति नक्सल प्रभावित इस कुल्ही गांव में जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये इस जनता दरबार से गांव के लोग काफी खुश थे़ ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओ को खुल कर रखा. उपायुक्त ने सभी के समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया़
सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आयीं : जनता दरबार में टेहरी पंचायत के सभी गांवों से आये ग्रामीणों ने मूल रूप से सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा़ प्रखंड के सरूवत, हेसातु, रूद, टेहरी, परसवार आदि गांवों के लोगों ने उपायुक्त से समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया़ इस दौरान टेहरी पंचायत के पूर्व बीडीसी चंद्रेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि टेहरी गांव में दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत मीटर लगाने के नाम पर मदगढ़ी (क) के भागीरथी यादव एवं बरकोल के जदू लोहार ने नाजायज तरीके से प्रति कनेक्शन 1000 रुपये लिये हैं. इस पर उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित भंडरिया थाना प्रभारी जयराम प्रसाद को उक्त दोनों लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
सरूवत निवासी मुनीलाल यादव ने कहा कि टेहरी गांव में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराये गये तालाब के जीर्णोद्धार के काम में ठेकेदार द्वारा राशि की बंदरबांट की गयी है़ तालाब की गहराई आठ फीट की जगह तीन से चार फीट खोदकर पूरा पैसा निकाल लिया गया़ इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जांचकर प्राक्कलन के अनुसार ठेकेदार से गहराई कराने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में श्रीमती अरोड़ा ने ग्रामीणों को बड़गड़ प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया़ उन्होंने इसके लिए बीडीओ जयंत जेरोम लकड़ा को प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया़ जनता दरबार में डीडीसी जगतनारायण प्रसाद, पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, अभियान एएसपी सदन कुमार, डीएफओ अनिल कुमार मिश्र, सिविल सर्जन टी हेंब्रम, डीएसइ बृजमोहन कुमार, एसडीओ जावेद अनवर इदरिशी, टाईगर प्रोजेक्ट के रेंजर अनिल कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंद्रेश्वर प्रसाद सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव परमानंद प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन उपविकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद ने किया़ इस मौके पर जिप सदस्य रमेश सोनी, प्रमुख जुली तिर्की,उप प्रमुख अशोक यादव, मुखिया ललीता बाखला, तरशीला बाखला, प्रभा कुजूर, बालदेव टोप्पो सहित प्रखंड के सभी पंचायतो के प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




