आबादी : 1000, चापानल : तीन

Published at :20 Apr 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
आबादी : 1000, चापानल : तीन

बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हेन्हो ग्राम में स्वच्छता पेयजल विभाग द्वारा लगाये गये नौ चापानल में से तीन चापानल खराब है. जलस्तर नीचे चले जाने के कारण तीन चापानल से कम पानी आ रहा है. तीन चापानल के सहारे एक हजार की आबादी पेयजल के लिए निर्भर है. उक्त तीनों चापानल पर […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हेन्हो ग्राम में स्वच्छता पेयजल विभाग द्वारा लगाये गये नौ चापानल में से तीन चापानल खराब है. जलस्तर नीचे चले जाने के कारण तीन चापानल से कम पानी आ रहा है. तीन चापानल के सहारे एक हजार की आबादी पेयजल के लिए निर्भर है.
उक्त तीनों चापानल पर पानी लेने के लिए अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रहती है. खराब चापानल की मरम्मत के लिए नगर पंंचायत ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है. गाैरतलब हो कि गत वर्ष हेन्हो ग्राम में पेयजल का भारी संकट उत्पन्न हो गया था. ग्रामीणों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही थी. इसके बाद भी गरमी शुरू होने से पूर्व खराब चापानलों की मरम्मत नहीं करायी गयी है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
हेन्हो निवासी नीरज कमलापुरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, उमेश प्रसाद, ए कुमार ने बताया कि गरमी शुरू होते ही हेन्हो ग्राम में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है. हेन्हो ग्राम नगर पंचायत क्षेत्र में है.
इसके बावजूद गांव में तीन चापानल खराब है. चापानल की मरम्मत को लेकर अभी तक नगर पंचायत ने कोई कदम नहीं उठाया है. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिप सदस्या विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी खराब चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की गयी है.
जरूरत पड़ने पर टैंकर से पेयजलापूर्ति कराने की मांग की गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुरली यादव ने बताया कि खराब चापनलों को दुरुस्त कराने के लिए टीम तैयार कर ली गयी है. एक- दो दिन में सभी खराब चापानलों की मरम्मत करा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola