नक्सलियों के गढ़ में पहुंची सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : नक्सलियों के गढ़ बिशुनपुर प्रखंड के जमटी गांव में शुक्रवार को सरकार पहुंची. यहां प्रशासन ने जनता दरबार लगाया. बेखौफ लोग पहुंचे. गांव की समस्याएं बतायी. अपना दर्द प्रशासन से बांटा. प्रशासन ने भी विकास का वादा कर मलहम लगाने का प्रयास किया है. मौके पर उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि बिशुनपुर […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : नक्सलियों के गढ़ बिशुनपुर प्रखंड के जमटी गांव में शुक्रवार को सरकार पहुंची. यहां प्रशासन ने जनता दरबार लगाया. बेखौफ लोग पहुंचे. गांव की समस्याएं बतायी. अपना दर्द प्रशासन से बांटा. प्रशासन ने भी विकास का वादा कर मलहम लगाने का प्रयास किया है. मौके पर उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि बिशुनपुर प्रखंड का बनालात क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित है. इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार द्वारा बनालात एक्शन प्लान चलाया जा रहा है.
इसके तहत आज जमटी में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिला के तमाम विभाग के स्टॉल यहां पर लगाये गये हैं, ताकि गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया जा सके. उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं, उनका समाधान किया जा रहा है. जो बड़ी समस्या है, उस पर प्लान बना कर काम किया जायेगा. जितने भी बच्चे हैं, जो स्कूल से बाहर रहते हैं, वैसे बच्चों को स्कूल में नामांकन कराना है. 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जो विधवा हैं, उन्हें पेंशन मिलेगी. इंदिरा आवास दिया जायेगा. सड़क, बिजली, पानी व सिंचाई की सुविधा आदि तमाम प्रकार की बुनियादी सुविधाएं क्षेत्र में बहाल की जायेगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि विकास से ही क्षेत्र में बदलाव लाया जा सकता है.
बेखौफ घूमे डीसी, नल से पानी पिया
जमटी गांव में आयोजित जनता दरबार के दौरान डीसी श्रवण साय बेखौफ घूमे. प्यास लगी, तो गांव के नल में पहुंच गये और पानी पिया. इस दौरान डीसी स्थानीय लोगों से उनकी भाषा में बात कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए. वहीं जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग लोगों के 60 से अधिक आवेदन स्वीकार कर योग्य लाभुकों की पेंशन स्वीकृत की गयी. बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्टॉल लगा कर 15 से अधिक लोगों का खाता खोला गया. आधार कार्ड का स्टॉल लगा कर आधार इनरॉलमेंट किया गया. खाद्यान्न एवं राशन से संबंधित 31, पशुपालन के लिए 12, मत्स्य पालन, मछुआ आवास एवं नया तालाब के लिए 20, मनरेगा का कुल 20 जॉब कार्ड निर्गत किया गया. डोभा निर्माण के लिए आवेदन की स्वीकृति दी गयी. इसके अलावा अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये.
पुलिस विकास का काम करेगी : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि विकास के कारण क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि कम होने लगी है. इस क्षेत्र में तीन पुलिस पिकेट की स्थापना की गयी है, ताकि लोगों को आसानी से सुरक्षा मुहैया कराया जा सके. पुलिस पिकेट की स्थापना के बाद यह इलाका भयमुक्त होने लगा है. विकास के कामों मे अब कोई परेशानी नहीं होगी. जिला प्रशासन से मिल कर पुलिस भी इस क्षेत्र में विकास का काम करेगी. जनता खुल कर अपनी बातों को बतायें, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके
उपायुक्त ने किया क्षेत्र का भ्रमण
उपायुक्त व एसपी के अलावा तमाम प्रशासनिक महकमा मोटरसाइकिल से कुमारी, डीपाटोली, भगत टोली, महली टोली, जमटी गांव सहित कई गांवों का दौरा कर गांव में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल का निरीक्षण भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




