सिसई में उपस्कर खरीद में 26 लाख का घोटाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई प्रखंड सामान्य प्रशासन समिति की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है. जांच टीम ने दोषी मुखिया व पंचायत सेवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को जांच रिपोर्ट सौंपी है. दुर्जय पासवान गुमला :गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 14वें वित्त आयोग के तहत उपस्कर खरीद में 26 लाख 61 हजार 300 रुपये का […]
विज्ञापन
सिसई प्रखंड सामान्य प्रशासन समिति की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है. जांच टीम ने दोषी मुखिया व पंचायत सेवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को जांच रिपोर्ट सौंपी है.
दुर्जय पासवान
गुमला :गुमला जिला के सिसई प्रखंड में 14वें वित्त आयोग के तहत उपस्कर खरीद में 26 लाख 61 हजार 300 रुपये का घोटाला हुआ है. इसमें मुखिया व पंचायत सेवक का हाथ है. बाजार मूल्य से ढाई गुणा अधिक लागत से सोलर पैनल व पानी टैंकर खरीदा गया और सरकारी राशि की निकासी की गयी है. इसमें फरजी बिल प्रस्तुत किया गया है. यह खुलासा प्रखंड सामान्य प्रशासन जांच समिति सिसई की जांच से हुआ है. समिति ने 18 में से नौ पंचायतों में उपस्कर खरीद की जांच की. इसके बाद सरकारी राशि के घोटाले का मामला सामने आया है.
अभी नौ पंचायत की जांच और बची हुई है. जांच रिपोर्ट डीसी श्रवण साय के नाम बीडीओ मनोरंजन कुमार को सौंपा गया है, जिसमें सभी मुखिया व पंचायत सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है.
फरजी बिल बना कर राशि निकाली : सामान्य प्रशासन जांच समिति के सदस्यों ने पंचायतों में उपस्कर खरीद की जांच शुरू की. जांच के क्रम में परत दर परत सरकारी राशि के घोटाले का मामला सामने आया है. जांच रिपोर्ट में मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा फरजी बिल बनावा कर भारी भरकम राशि का गबन किये जाने का आरोप लगाया गया है. समिति जांच के दौरान सिसई प्रखंड के रेड़वा व मुरगू पंचायत पहुंची. यहां पंचायत सेवक नहीं मिले. बरगांव दक्षिणी, कुदरा, पुसो व लरंगो पंचायत में कोई उपस्कर नहीं खरीदने की बात पंचायत सेवक ने दी है.
जबकि जांच टीम का दावा है, यहां भी उपस्कर खरीद हुआ है. लेकिन फंसने के डर से पंचायत सेवक कुछ नहीं बता रहे हैं. जांच टीम के अनुसार इन पंचायतों में 25-25 पीस सोलर स्ट्रीट लाइट पैनल खरीदी गयी है.
ढाई गुणा दाम देकर खरीद हुआ है : जिस सोलर पैनल की खरीदगी हुई है, उसका बजार मूल्य प्रति पीस 12000 रुपये है. लेकिन सरकारी राशि हड़पने के चक्कर में मुखिया व पंचायत सेवक ने उक्त सोलर पैनल को 31500 रुपये में खरीद कर फरजी बिल वाउचर प्रस्तुत किया है.
वहीं पानी टैंकर का दाम प्रति अदत 65000 रुपये है. पर इसे 149000 रुपये में खरीद दिखाया गया है. पंचायत के सभी मुखिया ने उपस्कर की खरीदारी एचए इंटरप्राइज टीभी टावर रोड डालटनगंज पलामू से की है. उसी कंपनी का बिल वाउचर भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. जबकि खरीदा गया उपस्कर गुमला व रांची में सस्ते दर पर उपलब्ध है, लेकिन इन जगहों को छोड़ पलामू से खरीदारी की गयी है, जिससे सरकारी राशि का बंदरबांट कर सके.
टीम ने जांच की
जांच टीम में चार सदस्य थे. प्रमुख सह जांच समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उरांव, पंचायत समिति सदस्य बैबुल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य चंद्रमुनी देवी, पंचायत समिति सदस्य सरवरी बेगम थे. बैबुल अंसारी ने कहा कि जांच टीम में बीडीओ व विधायक प्रतिनिधि को भी रहना था, लेकिन किसी कारणवश वे लोग नहीं थे, इसलिए चार सदस्यों ने जांच की, तो सरकारी राशि के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है.
इन पंचायतों में हुई है गड़बड़ी
पंडरिया में 11 सोलर व दो पानी टैंकर की खरीद में 382000 का घोटाला हुआ है.
नगर पंचायत में एक पीस पानी टंकी खरीद में चौरासी हजार रुपये का घोटाला हुआ.
बरगांव उत्तरी में 25 पीस सोलर पैनल खरीद में 487500 रुपये का घोटाला हुआ है.
लाकया में 12 सोलर पैनल खरीद में दो लाख चौंतीस हजार आठ सौ का घोटाला.
भदौली में 17 पीस सोलर पैनल खरीद में दो लाख चौंतीस हजार रुपये का घोटाला.
सिसई में 12 सोलर पैनल व एक पानी टैंकर खरीद में 318000 रुपये का घोटाला.
बोंडो पंचायत में एक पानी टैंकर खरीद में चौरासी हजार रुपये का घोटाला हुआ है.
घाघरा पंचायत में एक पानी टैंकर खरीद में चौरासी हजार रुपये का घोटाला हुआ है.
शिवनाथपुर में 30 सोलर पैनल व दो पानी टैंकर खरीद में 753000 रु का घोटाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




