पुलिस के 13 अफसर इधर-उधर किये गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2017 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : एसपी चंदन कुमार झा ने 13 पुलिस पदाधिकारियों को इधर-उधर करते हुए स्थानांतरित थाना में तत्काल योगदान देने के लिए कहा है. इसमें पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार को गुमला से स्थानांतरण कर चैनपुर का इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा को गुमला का इंस्पेक्टर व सीसीआर प्रभारी बनाया गया […]
विज्ञापन
गुमला : एसपी चंदन कुमार झा ने 13 पुलिस पदाधिकारियों को इधर-उधर करते हुए स्थानांतरित थाना में तत्काल योगदान देने के लिए कहा है. इसमें पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार को गुमला से स्थानांतरण कर चैनपुर का इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा को गुमला का इंस्पेक्टर व सीसीआर प्रभारी बनाया गया है.
इसी प्रकार पुअनि चेरबो उरांव को गुरदरी थाना का नया थाना प्रभारी, गुमला में पदस्थापित पुअनि अशोक कुमार को बसिया का नया थानेदार, सिसई थाना प्रभारी सुदामा चौधरी को जारी का नया थाना प्रभारी, जारी के थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर को सिसई का नया थानेदार, पुअनि अरिसूदन उपाध्याय को जारी थाना से हटा कर घाघरा थाना, पुअनि काजल मजुमदार को गुरदरी से एंटी एक्सटोर्सन सेल, सअनि सुमन कुमार झा व सअनि राकेश कुमार दुबे को एंटी एक्सटोर्सन सेल स्थानांतरित किया गया है. वही बसिया के थानेदार अनिल नायक को गुमला में कअनि के रूप में स्थानांतरित किया गया है. बिगु राम को एसटी व एससी का थाना प्रभारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




