बालू भरे बोरे पर टिके पुल की होगी जांच

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के नटावल कठगांव में बालू से भरे बोरे पर टिके पुल की जांच होगी. डीसी श्रवण साय ने चार सदस्यीय जांच टीम बनायी है.अपने पत्र में डीसी ने कहा कि प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद जांच टीम का गठन किया गया है. अपर समाहर्ता आलोक शिकारी […]
गुमला : गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के नटावल कठगांव में बालू से भरे बोरे पर टिके पुल की जांच होगी. डीसी श्रवण साय ने चार सदस्यीय जांच टीम बनायी है.अपने पत्र में डीसी ने कहा कि प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद जांच टीम का गठन किया गया है. अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप के नेतृत्व में टीम जांच करेगी. जांच टीम में कच्छप के अलावा एसडीओ जयप्रकाश झा, कार्यपालक अभियंता व एनआरइपी गुमला के सहायक अभियंता कमलेश कुमार शामिल हैं. जांच के बाद डीसी ने शीघ्र रिपोर्ट की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




