बिशुनपुर में उग्रवादियों ने गुरदरी माइंस बंद कराया

बिशुनपुर (गुमला) : गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी माइंस को टीपीसी के उग्रवादियों ने बंद करा दिया है. गुरुवार शाम से माइंस में उत्खनन, लोडिंग व अनलोडिंग का काम बंद है. दोपहर दो बजे 25 की संख्या में उग्रवादी माइंस पर पहुंचे और कंपनी के एक अधिकारी को कब्जे में ले लिया. बाद […]
बिशुनपुर (गुमला) : गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी माइंस को टीपीसी के उग्रवादियों ने बंद करा दिया है. गुरुवार शाम से माइंस में उत्खनन, लोडिंग व अनलोडिंग का काम बंद है. दोपहर दो बजे 25 की संख्या में उग्रवादी माइंस पर पहुंचे और कंपनी के एक अधिकारी को कब्जे में ले लिया. बाद में उसे धमकी देते हुए छोड़ दिया. उग्रवादियों ने कहा कि कंपनी करोड़ों रुपये कमा रही है, लेकिन सुविधा मुहैया कराने में पीछे हैं. संगठन से बात करने के बाद ही काम शुरू होगा, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




