शहीदों को याद कर किया नमन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

भरनो : प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को बीडीओ राजेश कुमार लिंडा की अध्यक्षता में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रपिता की शहादत दिवस पर हम सभी शहीद दिवस […]
विज्ञापन
भरनो : प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को बीडीओ राजेश कुमार लिंडा की अध्यक्षता में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रपिता की शहादत दिवस पर हम सभी शहीद दिवस मनाते है.
मौके पर बीपीओ अराधना राय, वंशीधर मोहंती, मो वसीम,बालेश्वर सिंह, प्रकाशचंद्र नंद, सीताराम उरांव, सजेब संयम, फेलिक्स तिग्गा तबरेज आलम, कुणाल गुप्ता, ललन राम, सहित प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे.
राष्ट्रपिता व वीर शहीदों को किया नमन : बिशुनपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांध की पुण्यतिथि पर सोमवार को विकास भारती बिशुनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.
कोषाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता के दिखाये रास्ते पर चलकर ही हम अपनी सच्ची श्रद्धांजलि बापू को दे सकते हैं. इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख बापू व देश के लिए प्राणों की आहूति देने वालों शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
वहीं जतरा टाना भगत स्मारक स्थल चिंगरी में टाना भक्तों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर विश्वा टाना भगत, बल्कु टाना भगत, महली टाना भगत, भिखारी टाना भगत, बुद्धनाथ टाना भगत, लोहरा टाना भगत, जाैरा टाना भगत, महेंद्र टाना भगत,डॉ संजय पांडेय, डॉ आचार्या, शीला खेस, श्वेता विश्वकर्मा, अजीत उरांव,मनोज चौरसिया, नीरज वैश्य, अटल बिहारी तिवारी सहित संस्था के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की : घाघरा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय, घाघरा थाना परिसर, लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज व विभिन्न विद्यालयों में देश के लिए शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.सोमवार को घाघरा थाना परिसर के अलावे कई विद्यालयो में बापू व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर थानेदार राजेंद्र रजक, बीडीओ विजय कुमार सोनी, अनिरूद्ध चौबे, मकेश्वर कुमार, सोलेंद्र मुमरू, सुखलाल हासदा, गोविंद सोरेन, सुरेश कुमार, राजीव रंजन कुमार, रामचंद्र बड़ाइक, नंदू प्रसाद, सुबोध गोप, चौकरस कुजूर, खुदी उरांव, संतोष कुमार, खालिद अंसारी, महेंद्र उरांव, सुलेखा कुमारी सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










