अपराधियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Published at :26 Jan 2017 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

गुमला शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा डीसी व एसपी ने कैमरा लगाने वाले स्थानों को चिह्नित किया गुमला : गुमला शहर में घुसने वाले अपराधी व अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी तत्वों पर तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरा) से नजर रखी जायेगी. इसके लिए गुमला शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना […]

विज्ञापन
गुमला शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा
डीसी व एसपी ने कैमरा लगाने वाले स्थानों को चिह्नित किया
गुमला : गुमला शहर में घुसने वाले अपराधी व अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी तत्वों पर तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरा) से नजर रखी जायेगी. इसके लिए गुमला शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है. प्रशासन ने कैमरा लगाने की कवायद के प्रथम चरण में शहर के वैसे स्थानों का चयन किया है, जहां से अपराधी शहर में घुसने के बाद अपराध को अंजाम देने के बाद भागते हैं. कैमरा लगाने के लिए स्थल चयन को लेकर बुधवार को डीसी श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत व डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने जायजा लिया.
सबसे पहले अधिकारियों की टीम ने दुंदुरिया चौक होते हुए सोसो मोड़ का मुआयना किया. इस रूट में किस स्थान पर कैमरा लगाना है, उस स्थान का चयन किया. इसके बाद सिसई रोड, पालकोट रोड, मेन रोड, जशपुर रोड सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में कैमरा लगाने के लिए जगह देखी गयी. इससे पहले अधिकारियों ने थाना परिसर में चेंबर ऑफ काॅमर्स व भाजपा नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में सभी से राय ली गयी कि कहां कहां कैमरा लगाने से लोगों को फायदा होगा. चेंबर व भाजपा नेताओं ने अपनी राय दी. बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, चेंबर अध्यक्ष अमित महेश्वरी, सचिव हिमांशु केसरी, बस ऑनर एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार लाल व हरिहर कुमार सहित कई लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola