दोस्त की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published at :21 Jan 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के बाद सुनील ने अपने दोस्त सुदीप की हत्या की थी बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता अंबाटोली गांव से हत्या के आरोपी सुनील उरांव को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी मणिलाल राणा ने बताया कि दो जनवरी 2014 को सातो नवाटोली निवासी सुदीप […]

विज्ञापन
शराब पीने के बाद सुनील ने अपने दोस्त सुदीप की हत्या की थी
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता अंबाटोली गांव से हत्या के आरोपी सुनील उरांव को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी मणिलाल राणा ने बताया कि दो जनवरी 2014 को सातो नवाटोली निवासी सुदीप उर्फ बबलू उरांव की टांगी से काट कर हत्या कर दी गयी थी.
हत्या के बाद उसके शव को हेलता गांव के नकटी पहाड़ के टिकी नाला में छिपा दिया गया था. मृतक के पिता घुड़ा उरांव ने बिशुनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुनील उरांव को आरोपी बनाया था. घटना के बाद से आरोपी फरार था. हत्या करने के बाद सुनील हिमाचल प्रदेश चला गया था. कुछ दिन पहले वह अपने घर वापस आया. सूचना मिलने पर गांव जाकर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को हत्या के संबंध में बताया कि मैं और मेरे गांव का दोस्त सुले उरांव तथा सुदीप (मृतक ) एक साथ मिल कर शराब पी रहे थे. सुदीप बार-बार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे मुझे गुस्सा आ गया. इसके बाद मैंने व मेरे दोस्त ने दोस्त ने लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola