सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के कंफ्यूजन को सरकार दूर करे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर भवन में हुई. बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व विधायक समीर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू ने संयुक्त रूप […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर भवन में हुई. बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व विधायक समीर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू ने संयुक्त रूप दीप जला कर किया. मौके पर अर्जुन मुंडा ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर कहा है कि राज्य सरकार संशोधन प्रस्ताव के कंफ्यूजन को दूर कर जनता को बताये ताकि भ्रम की स्थिति मिट सके.
श्री मुंडा ने कहा कि वे रघुवर दास को इस संबंध में चिट्ठी भी लिखे हैं. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आदिवासी हितों को ध्यान में रख कर ही किया जाना चाहिए. ऐसे मैं सरकार के विकास कार्य से संतुष्ट हूं. मैंने गुमला डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा से विकास कार्यों का फीड बैक भी लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के लिए कई अच्छे कार्य किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










