सेवा के लिए पुरोहितों को प्रभु चुनते हैं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

कटकाही पल्ली में तीन डिकन का पावन पुरोहित अभिषेक हुआ चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कटकाही पल्ली में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर तीन डिकन का पावन पुरोहित अभिषेक हुआ. मुख्य अधिष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल लकड़ा थे. इनकी अगुवाई में सभी का पुरोहिताभिषेक हुआ. सबसे पहले सुबह नौ बजे विशेष मिस्सा पूजा हुई. […]
विज्ञापन
कटकाही पल्ली में तीन डिकन का पावन पुरोहित अभिषेक हुआ
चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कटकाही पल्ली में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर तीन डिकन का पावन पुरोहित अभिषेक हुआ. मुख्य अधिष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप पौल लकड़ा थे. इनकी अगुवाई में सभी का पुरोहिताभिषेक हुआ. सबसे पहले सुबह नौ बजे विशेष मिस्सा पूजा हुई. इसके बाद डिकन के परिजनों ने अपने पुत्रों को बिशप के समक्ष सौंपा. बिशप ने पवित्र तेल मलन, हस्तारोपण, शांति चुंबन सहित सात धर्मविधि द्वारा सभी का अभिषेक किया गया.
बिशप ने अपने संदेश में कहा कि आज हमारे पुत्र फादर मंजीत तिग्गा, फादर नवीन कुजूर, फादर प्रवीण जोशी केरकेट्टा को प्रभु ने मानव कल्याण के लिए अपने चरवाहे के रूप में चुना है. प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए अपना समस्त जीवन व अपना प्राण त्याग दिये. उसी तरह आज हमारे ये पुरोहित अपने प्रभु का संदेश सभी लोगों के बीच पहुंचायेंगे. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु इस संसार में शांति, प्रेम व दया का संदेश लेकर आये थे. उसी संदेश को समस्त संसार में फैलाने के लिए अपने दूत के रूप में इन तीनों पुत्रों को चुना है.
कार्यक्रम के दौरान स्कूली लड़कियों द्वारा आकर्षक नाच- गान प्रस्तुत किया गया. मंच का संचालन फादर आनंद तिग्गा ने किया. मौके पर फादर जोसेफ एक्का, फादर मेडार्ड तिर्की, फादर आनंद बरला, फादर इलियस, फादर सुशील, फादर अंतोनी, फादर ग्रेगोरी, फादर बेनेदिक्त, फादर जीवन, फादर उत्तम, फादर सचिन, फादर अनुप रंजन, फादर कुलदीप, फादर अजीत, फादर देवानंद, फादर नवीन, फादर अगुस्टीन, फादर विनोद, फादर रेभारियुस, फादर अजय, फादर जयप्रकाश, फादर जेफरीन, फादर सेलेस्टीन, फादर ओसबीन विजय, फादर जेरोम, फादर अमित, फादर किशोर, फादर मनोज, फादर ब्रिजीट सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










