जलडेगा में किशोरी स्वास्थ्य मेला का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गयी जलडेगा : जलडेगा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में किशोरी स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख बालमुनी लुगून एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ संजय कोंगाड़ी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित विशाल तिर्की उपस्थित थे. मौके पर प्रभारी […]
विज्ञापन
किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गयी
जलडेगा : जलडेगा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में किशोरी स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख बालमुनी लुगून एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ संजय कोंगाड़ी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित विशाल तिर्की उपस्थित थे. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित विशाल तिर्की ने किशोरियों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी.
उन्होंने कहा कि किशोरियों में अक्सर हेमोग्लोबीन की शिकायत होती है. इसे दूर करने के लिए आयरन की गोली लेना आवश्यक है. साथ ही साग-सब्जी का भी सेवन करना चाहिए.
आयरन की गोली प्रत्येक बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है. डॉ केडी चौधरी ने एनीमिया से संबंधित जानकारी दी. इस मौके पर किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यवेक्षिका शकुंतला मिंज, रूपा, गीता कुमारी व सुनील कुमार के अलावा सहिया, सेविका, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










