ईश्वर का अनुसरण करनेवाला अंधकार में कभी नहीं भटकता

Published at :22 Dec 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर का अनुसरण करनेवाला अंधकार में कभी नहीं भटकता

गुमला : संत अन्ना मिडिल हाई स्कूल दाऊदनगर गुमला में बुधवार को ख्रीस्तमस गैदरिंग मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर ललिता टोप्पो ने किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का अनुशरण करने वाला अंधकार में नहीं भटकता. ईसा ने कहा है कि संसार की ज्योति मैं हूं. जो मेरा अनुशरण करता […]

विज्ञापन

गुमला : संत अन्ना मिडिल हाई स्कूल दाऊदनगर गुमला में बुधवार को ख्रीस्तमस गैदरिंग मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर ललिता टोप्पो ने किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर का अनुशरण करने वाला अंधकार में नहीं भटकता. ईसा ने कहा है कि संसार की ज्योति मैं हूं. जो मेरा अनुशरण करता है, वह अंधकार में भटकता नहीं रहेगा. उसे जीवन की ज्योति प्राप्त होगी. सिस्टर ललिता ने कहा कि हम हर वर्ष ख्रीस्तमस अर्थात ख्रीस्त जयंती का पर्व मनाते हैं. ख्रीस्तमस इस दुनिया में जन्म लेने वाले हरेक शिशु का पर्व है.

हरेक शिशु ईश्वर की मुस्कुराहट को दुनिया में लेते हैं. चरनी में लेटे शिशु में हम ईश्वर को देखते हैं. सिस्टर ललिता ने कहा कि इस्रायल की जनता जब दु:ख भोग रही थी, तब ईश्वर ने उनकी चीख सुनी और द्रवित होकर उनकी मुक्ति के लिए अपने पुत्र को भेजा. क्योंकि ईश्वर ने ही मनुष्य को बनाया और वे मनुष्यों से प्रेम करते हैं. इस अवसर पर संदीप, संजय, राकेश, अनूप, सिलवेस्टर, अंजना, निशि, गुलाबी, ज्योति, स्टेला, मंजुला, पौलिना, सिस्टर सुशीला, अनिमा व रजनी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola