युवा वर्ग कौशल केंद्र से हुनर सीखें, रोजगार निश्चित : नरेंद्र मोदी

Published at :20 Dec 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
युवा वर्ग कौशल केंद्र से हुनर सीखें, रोजगार निश्चित : नरेंद्र मोदी

गुमला : झारखंड का पहला और देश का 31वां पीएम कौशल केंद्र बिशुनपुर प्रखंड के विकास भारती में शुरू हो गया. इसका ऑनलाइन उद्घाटन सोमवार दोपहर 1.02 बजे कानपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसके बाद विकास भारती बिशुनपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव ने दीप जलाया. कानपुर […]

विज्ञापन

गुमला : झारखंड का पहला और देश का 31वां पीएम कौशल केंद्र बिशुनपुर प्रखंड के विकास भारती में शुरू हो गया. इसका ऑनलाइन उद्घाटन सोमवार दोपहर 1.02 बजे कानपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसके बाद विकास भारती बिशुनपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक शिवशंकर उरांव ने दीप जलाया. कानपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि कौशल केंद्र में हुनर सीखें. रोजगार निश्चित है.

पलायन रुकेगा : इधर, विकास भारती बिशुनपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि पीएम की सोच युवाओं की प्रति अच्छी है. इसलिए युवाओं का स्किल डेवलपमेंट करना चाहते हैं.इस योजना से गुमला जिले से पलायन रूकेगा.

बिशुनपुर का विकास हो रहा : विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि वर्ष 1983 से पहले बिशुनपुर प्रखंड उपेक्षित था. लेकिन विकास भारती की स्थापना के बाद से इस क्षेत्र का विकास शुरू हो गया.

अशोक भगत बीमार, नहीं पहुंचे

पीएम कौशल केंद्र के उद्घाटन समारोह में विकास भारती बिशुनपुर के सचिव सह पदमश्री अशोक भगत बीमार होने के कारण शामिल नहीं हो पाये. रांची में उनका इलाज चल रहा है. यह जानकारी संयुक्त सचिव कमलाकांत पांडेय व कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola