30 स्कूल के एचएम और शिक्षक पर होगी कार्रवाई

Published at :27 Jun 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
30 स्कूल के एचएम और शिक्षक पर होगी कार्रवाई

दुर्जय पासवान गुमला : शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा गुमला जिला इस बार मैट्रिक की परीक्षा में पिछड़ गया. वर्ष 2015 में यहां 81 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था, लेकिन इस वर्ष 2016 में मात्र 66.6 प्रतिशत ही रिजल्ट हुआ. यानी 14 फीसदी रिजल्ट की गिरावट हुई है. पहले भी शिक्षक की कमी […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा गुमला जिला इस बार मैट्रिक की परीक्षा में पिछड़ गया. वर्ष 2015 में यहां 81 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था, लेकिन इस वर्ष 2016 में मात्र 66.6 प्रतिशत ही रिजल्ट हुआ. यानी 14 फीसदी रिजल्ट की गिरावट हुई है. पहले भी शिक्षक की कमी थी.

संसाधन सीमित था. इसके बाद भी रिजल्ट बेहतर हो रहा था. इस बार (वर्ष 2016) भी वही व्यवस्था है. इसके बाद कैसे रिजल्ट खराब हो गया. शिक्षा सचिव आराधना पटनायक के निर्देश पर डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो खराब रिजल्ट करनेवाले स्कूलों की समीक्षा कर रही हैं. इसमें 30 स्कूलों का रिजल्ट खराब है. चार स्कूलों के सभी छात्र मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गये. 26 स्कूलों का रिजल्ट 40 प्रतिशत से कम रहा है. इन स्कूलों पर कार्रवाई होगी. सभी स्कूलों से डीइओ ने स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण मिलने के बाद डीइओ खुद उसकी समीक्षा कर रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई होगी. डीइओ की माने तो स्कूलों के हेडमास्टर व शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रोक लगायी जायेगी.

40% से कम है रिजल्ट

हाई स्कूल करंजटोली, अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड का जारी स्कूल, पुलूंग स्कूल, पालकोट प्रखंड के लोटवा स्कूल, डेवीडीह स्कूल, डुमरी प्रखंड के सुवाली स्कूल, हाई स्कूल जैरागी, रायडीह प्रखंड का एसएस हाई स्कूल पतराटोली, प्रोजेक्ट स्कूल चैनपुर, उवि सुरसांग, उउवि अरमइ, उवि सलकाया, उउवि सिविल, उउवि खोरा, उउवि कुरकुरा, हाई स्कूल कुम्हारी, हाई स्कूल मोरहाटोली, उउवि भदौली, बालिका हाई स्कूल डुमरी, उवि बांसडीह, हाई स्कूल मोरेंग, कंदर्प हाई स्कूल पालकोट व उउवि ढिढौली हैं.

चार स्कूल के सभी बच्चे फेल

गुमला जिले के चार स्कूल के सभी बच्चे मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गये हैं. इनमें गुमला प्रखंड के उउवि कसीरा, पालकोट प्रखंड के टेंगरिया स्कूल, चैनपुर प्रखंड के उउवि कुरुमगढ़ व चैनपुर प्रखंड के उउवि तबेला हैं. इन स्कूलों के छात्रों के फेल होने का मुख्य कारण शिक्षकों की कमी है. यह चारों स्कूल अपग्रेड हैं. यहां शिक्षक नहीं के बराबर हैं. पारा शिक्षक हैं तो वे दसवीं के छात्रों को पढ़ाने में असमर्थ हैं. ऊपर से कुरुमगढ़ व तबेला स्कूल नक्सल क्षेत्र में हैं. यहां शिक्षक भी बहुत कम जाते हैं. इसके कारण इन चारों स्कूलों के सभी छात्र फेल हो गये.

रिजल्ट में 14% की गिरावट

इस बार गुमला जिला की मैट्रिक परीक्षा में रिजल्ट खराब हुआ है. 14 प्रतिशत रिजल्ट में गिरावट आयी है. वर्ष 2015 में 81 प्रतिशत छात्र छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में पास हुए थे. इस वर्ष 2016 में 66.6 प्रतिशत छात्र छात्राएं ही परीक्षा में पास हो सके हैं.

एचएम व शिक्षकों में हड़कंप

खराब रिजल्ट करने वाले हेडमास्टर व शिक्षक डरे हुए हैं. उनके ऊपर कार्रवाई तय मानी जा रही है. कार्रवाई के नाम से ही शिक्षकों में हड़कंप है. कई शिक्षक तो अब व्यवस्था व संसाधन का रोना रोकर बचने का प्रयास कर रहे हैं.

डीइओ नीरू पुष्पा से सीधी बात

रिजल्ट में 14 % की गिरावट हुई है :

वर्ष 2015 में भी शिक्षक व संसाधन की कमी थी. फिर भी रिजल्ट 81 प्रतिशत रहा. इस बार भी वर्ष 2016 में वही स्थिति है. शिक्षक व संसाधन की कमी है. फिर कैसे 14 फीसदी रिजल्ट में गिरावट आयी. रिजल्ट मात्र 66.6 प्रतिशत रहा.

गुमला की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा?

इस बार रिजल्ट में 14 फीसदी की गिरावट हुई है. रिजल्ट अच्छा नहीं रहा है.

रिजल्ट खराब होने के कारण क्या हैं?

कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. कुछ स्कूलों में सही ढंग से पढ़ाई नहीं हुई.

शिक्षा सचिव ने कार्रवाई का आदेश दिया है?

जिन स्कूलों का रिजल्ट खराब हुआ है, उन स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई होगी.

खराब रिजल्ट पर अभी तक क्या कार्रवाई हुई है?

जिन स्कूलों का रिजल्ट खराब हुआ है, उन स्कूलों के एचएम व शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. सभी ने स्पष्टीकरण दिया है.

स्पष्टीकरण के बाद क्या कार्रवाई हो रही है?

स्पष्टीकरण की समीक्षा कर रहे हैं. खराब रिजल्ट करनेवाले स्कूल के शिक्षकों का वेतन वृद्धि रोका जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola