मुरगू गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन

Published at :26 Jun 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुरगू गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन

सिसई : प्रखंड के मुरगू गांव में विकास भारती, बिशुनपुर के तत्वावधान में शनिवार को रामस्वरूप चौधरी के घर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत व श्रीकांत गिरी ने किया. प्रशिक्षक रिंकी देवी व सीमा देवी को रखा गया है. कोषाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं […]

विज्ञापन
सिसई : प्रखंड के मुरगू गांव में विकास भारती, बिशुनपुर के तत्वावधान में शनिवार को रामस्वरूप चौधरी के घर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत व श्रीकांत गिरी ने किया. प्रशिक्षक रिंकी देवी व सीमा देवी को रखा गया है.
कोषाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व आर्थिक मजबूती के लिए गांव -गांव में कुटीर उद्योग चलाया जा रहा है. सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोल कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है. मौके पर शंकर, राजेंद्र राम गोप, सीताराम सोनी, पूनम देवी, सुकरमनी देवी, लीलावती देवी , उमा देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, आशा देवी, गीता देवी, अनिता देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola