25 को धरना शामिल होंगे में गुमला के प्रतिनिधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : जिला परिषद की अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा है कि 25 जून को गुमला जिला से सैकड़ों जनप्रतिनिधि रांची जायेंगे. वहां सरकार के समक्ष धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा. सरकार से जनप्रतिनिधियों की समस्या दूर करने की मांग की जायेगी. समस्या दूर नहीं होने की स्थिति में चरणबद्धआंदोलन की घोषणा होगी़ बाड़ा ने गुमला […]
विज्ञापन
गुमला : जिला परिषद की अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा है कि 25 जून को गुमला जिला से सैकड़ों जनप्रतिनिधि रांची जायेंगे. वहां सरकार के समक्ष धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा.
सरकार से जनप्रतिनिधियों की समस्या दूर करने की मांग की जायेगी. समस्या दूर नहीं होने की स्थिति में चरणबद्धआंदोलन की घोषणा होगी़ बाड़ा ने गुमला जिले के सभी वार्ड सदस्य, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, प्रमुख, उपप्रमुख व जिला परिषद सदस्यों से भाग लेने की अपील की है, ताकि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके. बाड़ा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद नौ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










