30 जून तक बायोमेट्रिक सिस्टम खरीदें : डीइओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

डीइओ ने जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्राेजेक्ट, मॉडल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानों के साथ बैठक कर बायोमेट्रिक सिस्टम खरीदने का निर्देश दिया. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. गुमला : डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो ने गुरुवार को एसएस बालक प्लस टू हाई स्कूल सभागार में जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्राेजेक्ट, […]
विज्ञापन
डीइओ ने जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्राेजेक्ट, मॉडल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानों के साथ बैठक कर बायोमेट्रिक सिस्टम खरीदने का निर्देश दिया. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई.
गुमला : डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो ने गुरुवार को एसएस बालक प्लस टू हाई स्कूल सभागार में जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्राेजेक्ट, मॉडल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानों के साथ बैठक की.
बैठक में बायोमेट्रिक सिस्टम पर उपस्थित बनाने, बालिका प्रोत्साहन, आधार नंबर, पाैधरोपण, विद्यार्थियों व अभिभावकों की बैठक, विद्यालयों के अधूरे भवन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मौके पर डीइओ ने कहा कि शिक्षक अब रजिस्टर में नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक प्रणाली पर विद्यालय में रोजाना की उपस्थिति दर्ज करायेंगे. विद्यालय के विकास के लिए जो राशि उपलब्ध करायी गयी है, उसी राशि से 30 जून तक बायोमेट्रिक मशीन खरीदें और उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. वर्ष 2016-17 में कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के बीच नि:शुल्क पोशाक, पुस्तक व कॉपी का वितरण करना है.
आधार नंबर की चर्चा में डीइओ ने बताया कि जिले में अभी भी कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनाया गया है. विद्यालय में कैंप लगा कर बच्चों का आधार कार्ड बनाया जायेगा. इसके अलावा डीइओ ने एक जुलाई से सभी विद्यालयों में पाैधरोपण कार्यक्रम शुरू कराने, प्रतिमाह विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ बैठक करने, अधूरे विद्यालय भवन की रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










