उग्रवादियों ने शिक्षकों से मांगी लेवी, स्कूल नहीं जा रहे शिक्षक

Published at :23 Jun 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों ने शिक्षकों से मांगी लेवी, स्कूल नहीं जा रहे शिक्षक

गुमला : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खौफ से बसिया प्रखंड के कई शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं. अगर कुछ शिक्षक स्कूल जा भी रहे हैं तो हाजिरी बनाकर तुरंत निकल जा रहे हैं. उग्रवादियों ने बसिया प्रखंड के दर्जनों स्कूल के 20 से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं से लेवी की मांग की है. […]

विज्ञापन
गुमला : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खौफ से बसिया प्रखंड के कई शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं. अगर कुछ शिक्षक स्कूल जा भी रहे हैं तो हाजिरी बनाकर तुरंत निकल जा रहे हैं. उग्रवादियों ने बसिया प्रखंड के दर्जनों स्कूल के 20 से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं से लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी है. इस फरमान के बाद शिक्षक खौफजदा हैं. इस संबंध में सिर्फ एक शिक्षक ने हिम्मत जुटाकर बसिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अन्य शिक्षक भयवश पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाजिरी बनाकर चले जाते हैं शिक्षक : एक शिक्षक ने कहा : लगातार फोन कर लेवी की मांग की जा रही है. यहां तक कि लेवी मांगने वाले स्कूल भी पहुंच जा रहे हैं. डर से वह स्कूल नहीं जा रहे हैं. कभी-कभी छुप कर स्कूल जाते हैं और हाजिरी बनाकर चले आते हैं. किसी शिक्षक से 10 दिन पहले तो किसी से एक सप्ताह पहले लेवी मांगी गयी है.
दो शिक्षकों ने उग्रवादियों को दिये पैसे
उक्त शिक्षक ने कहा कि दो शिक्षकों ने उग्रवादियों को कुछ पैसे देकर मैनेज किया है. लेकिन अभी भी वे डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों के पास पैसे की कमी है. वे लेवी देने को तैयार नहीं है.
अभी तक शिक्षकों से लेवी मांगने की सूचना मुझे नहीं मिली है. इस संबंधमें बीइइओ से बात करेंगे. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
एसडी तिग्गा, डीएसई, गुमला
एक शिक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लेवी मांगने वालों को जल्द पकड़ लिया जायेगा. शिक्षक डरे नहीं.
बच्चनदेव कुजूर, एसडीपीओ, बसिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola