ePaper

पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में 17 को सिसई बंद

Updated at : 13 Jan 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में 17 को सिसई बंद

केंद्रीय सरना समिति की बैठक

विज्ञापन

सिसई. केंद्रीय सरना समिति की बैठक मंगलवार को आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन सिसई में जलेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिसद, राजी पड़हा, सरना प्रार्थना सभा समेत कई आदिवासी संगठन के अगुवाओं ने भाग लिया. बैठक में बीते दिनों खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या की निंदा की गयी. साथ ही पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से राजी पड़हा के नेतृत्व में 17 जनवरी को सिसई बंद का निर्णय लिया गया. बंदी के दौरान आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर पूर्ण रूप से 24 घंटे बंद रखा जायेगा. इससे पूर्व 16 जनवरी को आदिवासी संगठन के लोगों द्वारा शाम को मशाल जुलूस निकाल कर सभी वर्ग समुदाय से बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की जायेगी. जलेश्वर उरांव समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि खुलेआम हत्या होना और हत्यारों तक पुलिस का नहीं पहुंच पाना शासन-प्रशासन की नाकामी है. बंदी का मकसद हत्यारों की गिरफ्तारी, आश्रितों को सुरक्षा व मुआवजा दिलाना है. बैठक में कैप्टन लोहरा उरांव, सुखदेव उरांव, सच्चिदानंद उरांव, गंदूर उरांव, जगदेव उरांव, साधो उरांव, लोयो उरांव, जयराम उरांव, रोपना उरांव, सोमेश उरांव, धनेश्वर उरांव, जीता उरांव, निवास भगत, सुरेंद्र भगत, उमेश भगत, चंद्र भगत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola