दुष्कर्म के बाद हत्या शव तेजाब से जलाया

गुमला : गुमला थाने से पांच किमी दूर गढ़सारू टाटीटोली गांव में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. दुष्कर्मियों ने शव को तेजाब डाल कर जला दिया. बताया जाता है कि महिला पत्ता चुनने बुधवार को जंगल में गयी थी. इसके बाद से लापता थी. शनिवार को लकड़ी चुनने के दौरान […]
गुमला : गुमला थाने से पांच किमी दूर गढ़सारू टाटीटोली गांव में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. दुष्कर्मियों ने शव को तेजाब डाल कर जला दिया. बताया जाता है कि महिला पत्ता चुनने बुधवार को जंगल में गयी थी. इसके बाद से लापता थी. शनिवार को लकड़ी चुनने के दौरान ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. शव पूरी तरह सड़ गया था़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, अपराधियों का पता अब तक नहीं चल पाया है. आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गयी है. इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया.
तीन बच्चों की मां थी
महिला तीन बच्चों की मां है. परिजनों ने बताया कि बुधवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह पत्ता चुनने जंगल में गयी थी. उसके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. परिजनों के पास अब सबसे बड़ी समस्या शव के दाह-संस्कार का है़ पैसे नहीं होने के कारण शव पोस्टमार्टम हाउस में ही पड़ा है. परिजनों ने मुखिया पूनम देवी से मुआवजा दिलवाने की मांग की. मुखिया अंचल कार्यालय पहुंच कर प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की. पर प्रशासन की ओर से कहा गया कि इसका कोई फंड नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










