पारस पकड़ाया, मिठू व मटकू भागा

गुमला : गुमला पुलिस को पीएलएफआइ के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बसिया प्रखंड का एरिया कमांडर पारस राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे चरका टांगर के टोंगरी से पकड़ा गया. उस समय वह अपने अन्य दो साथियों एरिया कमांडर मिठू गोप व मटकू सिंह के साथ था. लेकिन पुलिस के पहुंचने पर […]
गुमला : गुमला पुलिस को पीएलएफआइ के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बसिया प्रखंड का एरिया कमांडर पारस राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे चरका टांगर के टोंगरी से पकड़ा गया. उस समय वह अपने अन्य दो साथियों एरिया कमांडर मिठू गोप व मटकू सिंह के साथ था.
लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मिठू व मटकू भाग निकले. पुलिस ने खदेड़ कर पारस राम को धर दबोचा. उसके पास से एक रायफल व तीन गोली मिली है. एसपी भीमसेन टुटी ने बताया कि पुलिस छापामारी अभियान चला रही थी, तभी बसिया थाना के चरका टांगर टोंगरी में कुछ उग्रवादियों के जमे होने की सूचना पर घेराबंदी की. पुलिस को देख कर सभी उग्रवादी भागने लगे. इसमें पारस को पकड़ा गया. पारस ने अभी हाल में ही गुड़ाम में चार मजदूरों को गोलियों से भून दिया था. उग्रवादियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में इंस्पेक्टर जेएस मुरमू, भरनो थानेदार धर्मपाल कुमार, बसिया थानेदार चक्रवती कुमार राम, पुअनि बीके दुबे व तकनीकी शाखा के लोग थे. एसपी ने बताया कि पारस के खिलाफ बसिया थाना में पांच मामला दर्ज है.
सदस्य से कमांडर बन गया था : पारस राम का घर निनई गांव में है. वह तीन साल पहले गांव में ही छोटा दुकान चलाता था, लेकिन कुछ लोगों के साथ विवाद होने के बाद वह पीएलएफआई में शामिल हो गया. शुरू में उसने प्राथमिक सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ. बाद में उसके कार्यों के कारण उसे एरिया कमांडर बना दिया गया. कई बार पुलिस उसे पकड़ने निनई गांव गयी, लेकिन हर समय वह बच निकलता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










