मानदेय नहीं दिया, लगी फटकार

Published at :30 Mar 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
मानदेय नहीं दिया, लगी फटकार

उपायुक्त ने मंगलवार को गुमला में जनता दबार लगाया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे़ उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया़ गुमला : डीसी श्रवण साय ने को-ऑपरेटिव पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए भरनो लैंपस में गत आठ वर्षों […]

विज्ञापन
उपायुक्त ने मंगलवार को गुमला में जनता दबार लगाया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे़ उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया़
गुमला : डीसी श्रवण साय ने को-ऑपरेटिव पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए भरनो लैंपस में गत आठ वर्षों से काम कर रही शांति देवी को मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को गुमला समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में लगे जनता दरबार में शांति देवी मानदेय की समस्या को लेकर पहुंची थी, जहां डीसी एक-एक कर सभी फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे.
शांति देवी की बारी आने पर जब डीसी ने आवेदन लेते हुए मानदेय नहीं मिलने का कारण पूछा, तो शांति देवी भावुक हो उठी. उसने बताया कि आठ वर्ष पहले पूर्व के डीसी साहब के कहने पर भरनो लैंपस में झाड़ व साफ-सफाई करने का काम मिला था. लेकिन तब से लेकर आज तक एक बार भी मानदेय नहीं मिला है.
इस दौरान शांति देवी ने डीसी को अपनी घर की स्थिति से भी अवगत कराया. बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं है. भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस पर डीसी ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए को-ऑपरेटिव पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया और फटकार लगाते हुए जल्द ही मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया. भरनो लैंपस के सचिव रूपनाथ को भी फटकार लगायी गयी और सचिव को सही से काम करने की बात कहने का निर्देश पदाधिकारी को दिया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola