शादी से किया इनकार, तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

गुमला : जारी थाना के श्रीनगर गांव की 16 वर्षीय रीता कुमारी (बदला हुआ नाम) ने मंगलवार की रात को अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल डुमरी की छठवीं कक्षा की छात्रा थी. मरने से पहले रीता ने सुसाइड नोट लिखा. जिसमें उसने कहा है […]
गुमला : जारी थाना के श्रीनगर गांव की 16 वर्षीय रीता कुमारी (बदला हुआ नाम) ने मंगलवार की रात को अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल डुमरी की छठवीं कक्षा की छात्रा थी. मरने से पहले रीता ने सुसाइड नोट लिखा. जिसमें उसने कहा है कि वह चैनपुर के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है. लेकिन उस युवक ने परिजनों के दबाव में शादी करने से इनकार कर दिया. इसलिए मैं मर रही हूं.
मृतका के परिजनों ने भी मनोज व उसके परिवार के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लिया और गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. जारी थाना के एसआई साधो उरांव ने बताया कि परिजनों ने थाना में कोई लिखित कंप्लेन नहीं किया है. प्रथम अनुसंधान के अनुसार प्रेम प्रसंग में लड़की ने आत्महत्या की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










