झारखंड में 680 लोगों ने कोरोना को दी मात, 626 नये मामले मिले, 3 की हुई मौत

Updated at : 06 Aug 2020 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 680 लोगों ने कोरोना को दी मात, 626 नये मामले मिले, 3 की हुई मौत

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में गुरुवार (6 अगस्त, 2020) को कोरोना संक्रमित 680 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जो राहत की बात है. इस तरह से राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 6,594 लोग स्वस्थ हुए हैं. वहीं, राज्य में 626 काेरोना के नये मामले मिले हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15,756 पहुंच गयी है. वहीं, एक्टिव केस 9,017 बचे हैं.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में गुरुवार (6 अगस्त, 2020) को कोरोना संक्रमित 680 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जो राहत की बात है. इस तरह से राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 6,594 लोग स्वस्थ हुए हैं. वहीं, राज्य में 626 काेरोना के नये मामले मिले हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15,756 पहुंच गयी है. वहीं, एक्टिव केस 9,017 बचे हैं.

680 लोग हुए स्वस्थ

झारखंड में गुरुवार का दिन राहत देने वाला रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में 680 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इस तरह से राज्य में अब तक 6,594 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. गुरुवार को ठीक हुए 680 लोगों में से बोकारो जिले में 12, चतरा में 19, देवघर में 1, धनबाद में 252, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 12, गढ़वा में 4, गोड्डा में 17, गुमला में 4, हजारीबाग में 18, जामताड़ा में 8, खूंटी में 1, कोडरमा में 32, लोहरदगा में 17, पलामू में 3, रामगढ़ में 120, रांची में 104, साहिबगंज में 1, सरायकेला में 5, सिमडेगा में 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 46 लोग कोरोना को मात दी है.

Also Read: झारखंड : जैप-1 ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, कोरोना वरियर्स और कोविड-19 को हराने वाले लोग होंगे अतिथि
रांची में दूसरी बार 200 से अधिक काेरोना संक्रमित मिले

गुरुवार को रांची जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 267 पहुंची है. इसके पहले 28 जुलाई, 2020 को रांची जिले में 231 कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,991 पहुंच गयी है.

गुरुवार को 626 कोरोना के नये मामले मिले

झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नये मामले मिले हैं. वहीं 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है. गुरुवार को मिले 626 नये मामलों में से बोकारो से 12, देवघर से 35, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 95, गढ़वा से 9, गोड्डा से 14, गुमला से 5, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 3, खूंटी से 31, कोडरमा से 2, लातेहार से 35, लोहरदगा से 7, पलामू से 30, रामगढ़ से 13, रांची से 267, साहिबगंज से 5, सरायकेला से 28, सिमडेगा से 6 और पश्चिमी सिंहभूम से 2 काेरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज और गढ़वा से 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी है.

राज्य में 9,017 एक्टिव केस

राज्य में गुरुवार तक 9,017 एक्टिव केस शेष है. इसके तहत बोकारो जिले में 213, चतरा में 197, देवघर में 421, धनबाद में 320, दुमका में 122, पूर्वी सिंहभूम में 1730, गढ़वा में 309, गिरिडीह में 116, गोड्डा में 418, गुमला में 287, हजारीबाग में 414, जामताड़ा में 71, खूंटी में 237, कोडरमा में 329, लातेहार में 277, लोहरदगा में 76, पाकुड़ में 213, पलामू में 327, रामगढ़ में 185, रांची में 1976, साहिबगंज में 205, सरायकेला में 203, सिमडेगा में 153 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 218 एक्टिव केस है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola