मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज

Published at :25 Nov 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज

मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज गुमला. शहर के दाड़ूटोली निवासी सुमिता खलखो ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि बुधवार की सुबह आठ बजे वह अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी. इसी बीच उसका पड़ोसी नवल खलखो अचानक आकर उसे अपनी जमीन बताते हुए झाडू […]

विज्ञापन

मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज गुमला. शहर के दाड़ूटोली निवासी सुमिता खलखो ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है कि बुधवार की सुबह आठ बजे वह अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी. इसी बीच उसका पड़ोसी नवल खलखो अचानक आकर उसे अपनी जमीन बताते हुए झाडू लगाने से मना किया. मना करते समय उसने लप्पड़-थप्पड़ कर मारपीट की. जिससे मेरे नाक से खून निकलने लगा. वहीं दाडूटोली निवासी सरोज खलखो ने इसी मामले में ख्रीस्टीना खलखो के विरूद्ध मामला दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा है कि ख्रीस्टीना से उनलोगों का जमीन विवाद वर्षों से चल रहा है. जमीन विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है. बुधवार की सुबह ख्रीस्टीना मेरी जमीन में झाडू लगा रही थी. उसको मेरा भाई नवल खलखो मना किया, तो उसने उसके साथ मारपीट की. मारपीट में नवल को गंभीर चोटे आयी है. वही दूसरी ओर इस मारपीट पर स्थानीय लोगों का कहना है शराब को लेकर मारपीट की घटना घटी है. आये दिन उक्त स्थान पर मारपीट की घटना होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola