झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दौरा किया

Published at :25 Nov 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दौरा किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दौरा किया लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कुडू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किये. दौरे के क्रम में महासचिव आलोक दुबे, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश ठाकुर, लालकिशोर नाथ शाहदेव ने विभिन्न गांव पहुंचे तथा कांग्रेसियों […]

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने दौरा किया लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कुडू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किये. दौरे के क्रम में महासचिव आलोक दुबे, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश ठाकुर, लालकिशोर नाथ शाहदेव ने विभिन्न गांव पहुंचे तथा कांग्रेसियों के साथ बैठक की. मौके पर कहा गया कि कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है, सिर्फ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा की असफलताओं से अवगत कराना है. कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत लोहरदगा की धरती से भलीभांति वाकीफ हैं. इनका लोहरदगा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका रही है. हाल के दिनों में आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के कारण लोहरदगा की छवि खराब हुई. श्री दुबे ने कहा कि लोहरदगा कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. यहां से सुखदेव भगत को विजयी बनाना सभी कांग्रेसियों के लिए प्रतिष्ठा की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola