अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

Published at :24 Nov 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

अखंड हरिकीर्तन का आयोजन सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के ठाकुरटोली स्थित मातृ ज्ञानोदय आश्रम परिसर में देवठान के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. पुरोहित लाल बाबा द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. यजमान की भूमिका सुरेंद्र सोनी ने निभायी. इस […]

विज्ञापन

अखंड हरिकीर्तन का आयोजन सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के ठाकुरटोली स्थित मातृ ज्ञानोदय आश्रम परिसर में देवठान के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. पुरोहित लाल बाबा द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. यजमान की भूमिका सुरेंद्र सोनी ने निभायी. इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया. अखंड हरिकीर्तन के क्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने लगातार 24 घंटे तक कीर्तन में भाग लिया. साथ ही हरे राम, हरे कृष्णा की जयकार लगाते रहे. अखंड हरिकीर्तन में फुलवाटांगर, ठाकुरटोली सहित अन्य कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया.कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा महतो, नंदु दास के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola