लीड ::5:: ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला शुरू

Published at :24 Nov 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::5::  ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला शुरू

लीड ::5:: ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला शुरू श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कीफोटो फाइल:24एसआइएम:6-रामरेखाधाम में आने लगे श्रद्धालु.7-रामरेखाधाम में लगी मिठाई की दुकानें.8-मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा.9-रामरेखाधाम में स्थापित पंचमुखी बजरंग बली की प्रतिमाप्रतिनिधि, सिमडेगा रामरेखाधाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाले चार दिवसीय ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला महंत उमाकांत जी महाराज […]

विज्ञापन

लीड ::5:: ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला शुरू श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कीफोटो फाइल:24एसआइएम:6-रामरेखाधाम में आने लगे श्रद्धालु.7-रामरेखाधाम में लगी मिठाई की दुकानें.8-मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा.9-रामरेखाधाम में स्थापित पंचमुखी बजरंग बली की प्रतिमाप्रतिनिधि, सिमडेगा रामरेखाधाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाले चार दिवसीय ऐतिहासिक रामरेखाधाम मेला महंत उमाकांत जी महाराज की देखरेख में मंगलवार से शुरू हो गया. मंगलवार को अधिवास पूजन किया गया. काफी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया गया. संत महात्माओं का प्रवचन एवं सत्संग का भी आयोजन किया गया. रात्रि में धार्मिक चलचित्र का प्रदर्शन किया गया. इस बार रामरेखाधाम मेला समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गयी हैं. प्रशासन द्वारा भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए भी विशेष तैयारी की गयी हैं. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इस पर विशेष ख्याल रखा जा रहा है. मेले में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा सहित अन्य राज्य से भी हजारों लोग भाग लेने के लिये पहुंच रहे हैं. बुधवार को अत्याधिक भीड़ होने की संभावना है. यहां पर श्रद्धालु बाण गंगा में स्नान कर भगवान का दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही श्रीराम के वनवास गमन के प्रमाण चिह्नों का दर्शन कर संत महात्माओं का आशीर्वचन भी सुनते हैं. चार दिवसीय इस मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियां की गयी हैं. कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को प्रात: आठ बजे नाम प्रारंभ, संध्या छह बजे से संत महात्माओं का प्रवचन एवं सत्संग, धार्मिक चल चित्र का प्रदर्शन एवं रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. वहीं 26 नवंबर को प्रात: आठ बजे नाम समाप्त, हवन, पूजन, विसर्जन, दोपहर 12 बजे भंडारा का आयोजन किया जायेगा.संतों की टोली भी है मौजूदरामरेखाधाम मेला में संत महात्माओं की टोली भी पहुंच चुकी है. जो संत अब तक मेले में पहुंच चुके हैं, इसमें संत त्रिवेणी स्वामी, संत दुर्गा दास, संत रामकरण दास, संत भोला दास, संत राम मनोहर दास, संत हरि दास, संत रामगहन दास, संत मुनी दास, संत ठाकुर दास, संत वैकुंठ दास, संत तुलसी दास एवं संत गोविंद दास शामिल हैं. उक्त संत महात्माओं द्वारा प्रवचन एवं सत्संग भी किया जा रहा है.मेले का आनंद उठा रहे हैं लोगरामरेखाधाम मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगायी गयी हैं. साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशे वाले भी आये हुए हैं. रामरेखाधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के अलावा लोग मेले में जम कर खरीदारी भी कर रहे हैं. साथ ही खेल-तमाशों का आनंद भी उठा रहे हैं. मेले में विभिन्न प्रकार मिठाइंयां, खिलौने, श्रृंगार, कपड़े सहित अन्य प्रकार भी दुकानों को लगाया गया है. इसके अलावा विशेष रूप से मेले में मांदर नगाड़ा की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola