कड़ी सुरक्षा घेरे में रखी गयी मतपेटियां

कड़ी सुरक्षा घेरे में रखी गयी मतपेटियां फोटो-एलडीजीए-13 वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी.लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान कार्य पूरा होने के बाद मतपेटियां वज्रगृह में सुरक्षित जमा कर दिया गया है. ज्ञात हो कि जिले के किस्को एवं पेशरार प्रखंडों के 171 बूथों का चुनाव संपन्न हो गया है. मतपेटियां […]
कड़ी सुरक्षा घेरे में रखी गयी मतपेटियां फोटो-एलडीजीए-13 वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी.लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान कार्य पूरा होने के बाद मतपेटियां वज्रगृह में सुरक्षित जमा कर दिया गया है. ज्ञात हो कि जिले के किस्को एवं पेशरार प्रखंडों के 171 बूथों का चुनाव संपन्न हो गया है. मतपेटियां वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. जहां 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी है. वज्रगृह के अंदर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी बगैर परिचय पत्र दिखाये वज्रगृह में प्रवेश नहीं कर सकते. वज्रगृह के पास कभी अंधेरा न हो, इसके लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गयी है. भवन को चारों ओर से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन स्वयं वज्रगृह की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










