:4:::: परेशान कर रहा है माप-तौल विभाग

:4:::: परेशान कर रहा है माप-तौल विभाग गुमला. चेंबर ऑफ काॅमर्स के मासिक बैठक चेंबर कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने की. बैठक में सचिव ने विगत बैठक की संपुष्टि की गयी. कार्यकारी सदस्यों ने माप तौल एवं श्रम विभाग में हो रही परेशानियों के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराते हुए […]
:4:::: परेशान कर रहा है माप-तौल विभाग गुमला. चेंबर ऑफ काॅमर्स के मासिक बैठक चेंबर कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने की. बैठक में सचिव ने विगत बैठक की संपुष्टि की गयी. कार्यकारी सदस्यों ने माप तौल एवं श्रम विभाग में हो रही परेशानियों के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की. अध्यक्ष ने कहा कि विभागीय सचिव एवं फेडरेशन के अध्यक्ष को इस बाबत लगभग 10 पत्र प्रेषित किया गया है. इस बावत विभाग के पदाधिकारियों से भी मिला गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि छठ के बाद किसी पदाधिकारी की पदस्थापना की जायेगी. पदाधिकारी की कमी के कारण जो भी फाइन की राशि लगनेवाला है, उसे माफ किया जायेगा. लेकिन अभी तक नहीं होने पर पुन: विभाग को पत्राचार किया जायेगा. बैठक में सदस्यों की उपस्थिति कम होने पर अध्यक्ष ने सचिव को निर्देश दिया कि जो कार्यकारिणी सदस्य बैठक में तीन बार नहीं आते हैं, उनसे स्पष्टीकरण किया जाये. स्पष्टीकरण में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उन्हें तत्काल कार्यकारिणी की सदस्यता से निष्कासित किया जाये. अंत में व्यापारी सुभाष साहू की माता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर अभिजीत जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, गुरमीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप मंत्री, अनिल श्वेता, अजीत मेहता, राजेश सिंह, प्रदीप कसेरा, हिमांशु केसरी, दिनेश अग्रवाल, सूरज प्रसाद साहू, राजेश लोहानी, अमित नाग, मो सब्बू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










