लीड ::7::: उपचुनाव विपक्षियों के षड़यंत्र का नतीजा : सुदेश

Published at :24 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::7:::   उपचुनाव विपक्षियों के षड़यंत्र का नतीजा : सुदेश

लीड ::7::: उपचुनाव विपक्षियों के षड़यंत्र का नतीजा : सुदेशफोटो- एलडीजीए-3 संकल्प सभा में शामिल लोग. एलडीजीए-4 मंचासीन अतिथि. एलडीजीए-5 अतिथियों का स्वागत करती एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत. प्रतिनिधि, लोहरदगा भाजपा, आजसू, लोजपा की संयुक्त प्रत्याशी नीरू शांति भगत के नामांकन के मौके पर लूथरन मिशन मैदान में उपचुनाव विजय संकल्प सभा आयोजित की […]

विज्ञापन

लीड ::7::: उपचुनाव विपक्षियों के षड़यंत्र का नतीजा : सुदेशफोटो- एलडीजीए-3 संकल्प सभा में शामिल लोग. एलडीजीए-4 मंचासीन अतिथि. एलडीजीए-5 अतिथियों का स्वागत करती एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत. प्रतिनिधि, लोहरदगा भाजपा, आजसू, लोजपा की संयुक्त प्रत्याशी नीरू शांति भगत के नामांकन के मौके पर लूथरन मिशन मैदान में उपचुनाव विजय संकल्प सभा आयोजित की गयी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि एनडीए की संयुक्त उम्मीदवार नीरू शांति भगत का विधानसभा चुनाव जीतना तय है. उन्होंने भाजपा-आजसू गंठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बतलाते हुए कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को नौकरी देने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है. कहा कि भाजपा गंठबंधन राज्य के सर्वांगीण विकास की ओर चल पड़ी है. गंठबंधन ही राज्य को नयी दिशा देगी. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि उपचुनाव विपक्षियों की देन है. आंदोलनकारी नेता विधायक कमल किशोर भगत को षड़यंत्र के तहत फंसा कर विपक्ष में उन्हें जेल भेजवा दिया. जिसके कारण लोहरदगा की जनता को उपचुनाव में जाना पड़ा. कमल किशोर भगत के नेतृत्व में लोहरदगा जिला उत्तरोत्तर विकास के पथ पर था, लेकिन विपक्षियों ने लोहरदगा के विकास को अवरूद्ध करने का काम किया है. इसका जवाब लोहरदगा की जनता चुनाव में बड़े अंतर से शिकस्त देकर विपक्षियों को देगी. सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी. भाजपा आजसू गंठबंधन जिले के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देगी. प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाया था. उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी विजयी होकर लोहरदगा के नवनिर्माण में मुख्य भूमिका निभायेगी. पूर्व विधायक कमल किशोर भगत आंदोलन के उपज हैं. वे क्षेत्र के एक एक समस्या से अवगत हैं. उन्हें गरीबों का दुख-दर्द मालूम है. क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर कार्य शुरू किया था, जिसे विपक्षियों ने षड़यंत्र के तहत अवरूद्ध कर दिया. कमल किशोर के अधूरे सपनों को नीरू शांति भगत पूरा करेंगी. कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सहिस, विकास मुंडा, गंगोत्री कुजूर, शिवशंकर उरांव, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता, आजसू पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विजय मिश्रा, नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का, प्रभाकर तिर्की, हसन अंसारी, नजरुल हसन, लाल पिंकू,कमाल खान, नजरुल हसन आजमी, नंदू पटेल, वनमाली मंडल, नइम अंसारी, तिवारी महतो, सूरज अग्रवाल, लाल गुडू, महेंद्र महतो, जगेश्वर भगत, ओम भारती, जहांगीर आलम, कलीम खान, प्रमेश्वर भगत, बुद्वेश्वर उरांव, विश्वनाथ उरांव, दिलीप साहू, अवध साहू, रामानंदन साहू, अंजू देवी, अनिता साहू, जहांआरा बेगम, नवीन कुमार टिंकू, नीरज नलिन, ओेम गुप्ता, सूरज मोहन साहू, सीताराम शर्मा, मनीष शिखर, सुनिता देवी, बाड़ो देवी, मुनिया उरांव सहित भाजपा एवं आजसू के केंद्रीय एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने पुष्पगुच्छ देकर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola