लूट की सूचना पर जशपुर पुलिस अलर्ट

Updated at :09 Nov 2015 6:47 PM
विज्ञापन
लूट की सूचना पर जशपुर पुलिस अलर्ट

लूट की सूचना पर जशपुर पुलिस अलर्टगुमला. जशपुर जिला के एक ज्वेलर्स दुकान में बड़ी लूट की योजना पर पुलिस अलर्ट हो गयी है. जशपुर पुलिस अपने क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स दुकानों पर कड़ी नजर रखे हुए है. गुमला पुलिस की सूचना के बाद जशपुर जिला की पुलिस अलर्ट हुई है. बताया जा रहा है […]

विज्ञापन

लूट की सूचना पर जशपुर पुलिस अलर्टगुमला. जशपुर जिला के एक ज्वेलर्स दुकान में बड़ी लूट की योजना पर पुलिस अलर्ट हो गयी है. जशपुर पुलिस अपने क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स दुकानों पर कड़ी नजर रखे हुए है. गुमला पुलिस की सूचना के बाद जशपुर जिला की पुलिस अलर्ट हुई है. बताया जा रहा है कि धनतेरस पर्व के एक दिन पहले जशपुर के एक बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट करने की योजना अपराधियों ने बनायी थी. लेकिन उससे पहले इसकी जानकारी गुमला एसपी भीमसेन टुटी को हो गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें एक युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. लेकिन दूसरे युवक इटकी निवासी बबलू खान को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रेस के दौरान ज्वेलर्स दुकान में लूट की योजना की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. हालांकि लूट की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड अपराधियों का सुराग नहीं मिला है. लेकिन जशपुर पुलिस इस मामले में सतर्क होकर काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola