33 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

33 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कामडारा. सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक होनेवाले राज्य स्तरीय अंतर हॉकी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कामडारा संत पियुष उच्च विद्यालय रामपुर के 33 खिलाड़ी करेंगे. जिले में पहली बार कामडारा प्रखंड के खिलाड़ियों को जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. इस पर […]
33 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कामडारा. सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो से चार नवंबर तक होनेवाले राज्य स्तरीय अंतर हॉकी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कामडारा संत पियुष उच्च विद्यालय रामपुर के 33 खिलाड़ी करेंगे. जिले में पहली बार कामडारा प्रखंड के खिलाड़ियों को जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. इस पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने खुशी प्रकट की है. रविवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संजय व फादर एल मिंज ने जीत की शुभकानाओं के साथ खिलाड़ियों को सिमडेगा के लिए रवाना किया. बताया कि जिला का प्रतिनिधित्व करने का पहली बार कामडारा प्रखंड से हमारे विद्यालय को अवसर मिला है. इससे यहां के लोगों में खुशी है. बताया कि अंडर-14 व 19 वर्ग के बीच होनेवाले राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 बालिका व 19 बालक खिलाड़ी हैं. मौके पर फादर मुक्तिलाल, सिस्टर विनिता, सिस्टर संगीता, प्रदीप आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










