:5:::: भूमि अधग्रिहण के खिलाफ धरना जारी

:5:::: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना जारी फोटोफाइल:31एसआइएम:9-धरना पर बैठे लोगसिमडेगा. पावर ग्रिड निर्माण में रैयतों की भूमि की जबरन अधिग्रहण करने के खिलाफ ग्रामीणों का धरना लगातार तीन दिनों से जारी है. शनिवार को भी प्रभावित ग्रामीण अलफोंस मुंडू एवं असीम हेरेंज के नेतृत्व में धरना पर बैठे रहे. धरना के माध्यम से ग्रामीण […]
:5:::: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना जारी फोटोफाइल:31एसआइएम:9-धरना पर बैठे लोगसिमडेगा. पावर ग्रिड निर्माण में रैयतों की भूमि की जबरन अधिग्रहण करने के खिलाफ ग्रामीणों का धरना लगातार तीन दिनों से जारी है. शनिवार को भी प्रभावित ग्रामीण अलफोंस मुंडू एवं असीम हेरेंज के नेतृत्व में धरना पर बैठे रहे. धरना के माध्यम से ग्रामीण रॉयल्टी, नौकरी, मुफ्त बिजली की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. ग्रामीणों ने यह भी कहना है कि बिना अनुमति के ही जमीन पर कब्जा जमा लिया गया है. टॉवर लगाने में भी रैयतों की जमीन जा रही है. साथ ही पेड़ों की कटाई भी की जा रही है. धरना में अमर सोरेंग, ब्लासियुस डांग, तिंतुस बा, सुरेंद्र महतो, आनंद मसीह किड़ो, जीवन मसीह किड़ो, शांतिमनी कुल्लू, सुभद्रा देवी, फ्रांसिस मुंडू, जयवंत बा, जेरोम डुंगडुंग, मोहन डुंगडुंग, रोशनी कुल्लू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










